{"_id":"69c6398e2fc530e4260da37d","slug":"aligarh-chief-engineer-of-electricity-corporation-suspended-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: कनेक्शन कटने और हंगामे की गिरी गाज, बिजली निगम के चीफ इंजीनियर निलंबित, मेरठ से किए संबंद्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: कनेक्शन कटने और हंगामे की गिरी गाज, बिजली निगम के चीफ इंजीनियर निलंबित, मेरठ से किए संबंद्ध
Fri, 27 Mar 2026 01:32 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Fri, 27 Mar 2026 01:32 PM IST
सार
स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने के बाद वर्तमान में 2400 उपभोक्ताओं पर दो करोड़ से अधिक का बकाया है, जिसकी वसूली करने में बिजली निगम के अफसरों के पसीने छूट रहे हैं।
विज्ञापन
क्वार्सी स्थित चीफ इंजीनियर कार्यालय
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्मार्ट प्रीपेड मीटर के बिल का भुगतान नहीं होने से 19 और 23 मार्च को लगभग 44,600 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए। जिससे शहर में अलग-अलग स्थानों पर हंगामा हुआ, सड़क भी जाम की गई। इसकी गाज दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम (डीवीवीएनएल) के अलीगढ़ के चीफ इंजीनियर पंकज अग्रवाल पर गिरी है, उन्हें निलंबित कर मेरठ से संबद्ध कर दिया गया है।
विज्ञापन
26 मार्च को डीवीवीएनएल के वाणिज्यिक निदेशक अजय अग्रवाल ने सभी अफसरों को आगाह किया है कि लापरवाही बरतने पर ऐसे ही सख्त कार्रवाई होगी। वह दोपहर बाद वीसी के माध्यम से अधिकारियों से जुड़े थे। बिजली महकमे में पूरे दिन इसी की चर्चा होती रही।
विज्ञापन
गौर हो कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने के बाद वर्तमान में 2400 उपभोक्ताओं पर दो करोड़ से अधिक का बकाया है, जिसकी वसूली करने में बिजली निगम के अफसरों के पसीने छूट रहे हैं।
विज्ञापन