फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: CGST raids on Sritirupati Balaji firm, protest-slogans

अलीगढ़: श्रीतिरुपति बालाजी फर्म पर सीजीएसटी का छापा, प्रदर्शन-नारेबाजी

Sun, 29 Nov 2020 12:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: CGST raids on Sritirupati Balaji firm, protest-slogans
अलीगढ़: पत्थर बाजार में हार्डवेयर की दुकान में आगरा सेल टैक्स की टीम द्वारा मारे गये छापे के दौरा? - फोटो : CITY OFFICE
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

पत्थर बाजार में शनिवार दोपहर दो बजे आगरा से आई सेंट्रल जीएसटी टीम ने अचानक छापा मारा। टीम यहां की फर्म श्रीतिरुपति बाला जी महाराज सेनेटरी स्टोर में जांच करने आई थी, जिसके संचालक विपिन अग्रवाल हैं। इस फर्म में सेनेटरी उत्पादों, हार्डवेयर का काम होता है।
सीजीएसटी आगरा के सुपरिटेंडेट अधिकारी आरडी सिंह के नेतृत्व में आई टीम में इंस्पेक्टर अजय सोनकर सहित कई अधिकारी शामिल थे। इस टीम को लगभग चार बजे तक वहां एकत्र हुए व्यापारियों का विरोध झेलना पड़ा। इस दौरान बाजार की लगभग 25-30 दुकानें बंद हो गईं। व्यापारियों ने टीम को वहां जाने के लिए कहा गया। व्यापारियों ने अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

इस हंगामे के बाद मौके पर स्थानीय पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस के आने के बाद व्यापारियों का गुस्सा कुछ शांत हुआ। इस दौरान टीम को पता चला कि संबंधित फर्म का एक गोदाम भी है। जिसका कागजों में जिक्र तक नहीं था। शाम करीब पांच बजे दुकान और गोदाम की जांच एक साथ शुरू हुई। ये जांच लगभग दस बजे रात तक चली।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेंट्रल जीएसटी टीम आगरा के इंस्पेक्टर अजय सोनकर ने बताया कि अभी जांच चल रही है। फर्म में खरीद और बिक्री के दस्तावेज और मौके पर मौजूद माल को मिलवाया जा रहा है। पूरा रिकार्ड फर्म द्वारा आनलाइन भरे गए सीजीएसटी के रिटर्न से मिलाया जा रहा है। ये प्रक्रिया थोड़ी लंबी है इसलिए वक्त लग रहा है। कर चोरी पकड़े जाने पर विधिक कार्रवाई होगी।

एक अधिकारी ने बताया कि गोदाम की जांच में इनवेंटरी बनानी पड़ेगी। खरीद बिक्री का ब्यौरा सालाना एक करोड़ रुपये तक पहुंच रहा है। जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगा। गौर हो कि दो दिन पहले ही सीजीएसटी की एक दूसरी टीम ने तालानगरी में अग्रवाल फैरो नाम की फर्म पर जांच पड़ताल हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed