फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: CCTV footage scrutinized on missing files

अलीगढ़ : फाइल गायब करने की सूचना पर सीसीटीवी फुटेज खंगाले

Sun, 05 Jul 2020 01:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: CCTV footage scrutinized on missing files
मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पर जांच करते एसीएम रंजीत सिंह। - फोटो : CITY OFFICE
कार्यालय से फाइल गायब करने की सूचना मिलने पर एसीएम द्वितीय रंजीत सिंह दूसरे दिन शनिवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पहुंच गए। करीब डेढ़ से दो घंटे तक सीसीटीवी फुटेज खंगालते रहे।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी अनुनय झा एवं एसीएम रंजीत सिंह द्वारा शुक्रवार को सीएमओ ऑफिस का निरीक्षण किया गया था। प्रधान सहायक विनयकांत अग्निहोत्री, वरिष्ठ सहायक प्रदीप चौहान एवं वीरेंद्र सिंह के यहां से लैपटॉप, किट, वर्दी, कारतूस, 39 हजार रुपये एवं कंडोम आदि जब्त किए गए थे। सभी कर्मचारियों को शोकॉज नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। हालांकि अधिकारियों द्वारा कर्मचारियों के कमरे को सील नहीं किया गया था। शनिवार को किसी ने सूचना दे दी कि एक आरोपित कर्मचारी द्वारा दफ्तर से रिकार्ड गायब कर दिया गया है। शीर्ष अधिकारियों के निर्देश पर एसीएम रंजीत सिंह सीएमओ ऑफिस में सत्यता की जांच करने पहुंच गए।
विज्ञापन

सीएमओ ऑफिस में करीब डेढ़ से दो घंटे तक रहे और सीसीटीवी फुटेज को बारीकी से देखा। मुख्य विकास अधिकारी अनुनय झा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में कोई गड़बड़ी नहीं दिख रही है। कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है, जिसका जवाब तीन दिन के अंदर देना है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रकरण की गहनता से जांच हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed