फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Bus rammed into railing due to brake failure on Charra Adda bridge

अलीगढ़ : छर्रा अड्डा पुल पर ब्रेक फेल होने से रेलिंग में घुसी बस

Sun, 31 Oct 2021 01:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Bus rammed into railing due to brake failure on Charra Adda bridge
गांधीपार्क क्षेत्र में छर्रा अड्डा पुल पर शनिवार दोपहर बड़ी दुर्घटना होने से बच गई। सवारियां लेकर एटा की ओर जा रही रोडवेज बस के अचानक ब्रेक फेल हो गए और पुल की रेलिंग में घुस गई। रेलिंग मजबूत होने के कारण बस आगे नहीं बढ़ी, वरना दुर्घटना बड़ी हो सकती थी। इस दौरान यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन

कासगंज डिपो की रोडवेज बस गांधीपार्क बस स्टैंड से दोपहर एक बजे सवारियां लेकर जा रही थी। पुल पर पहुंचते ही डीएवी इंटर कॉलेज के सामने अचानक बस के ब्रेक फेल हो गए और चालक ने भी शोर मचाकर यात्रियों को बताया कि बस के ब्रेक फेल हो गए।
विज्ञापन

इस पर बस में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बस को पुल की रेलिंग पर चढ़ा दिया। इससे बस रेलिंग से टकराकर रुक गई। मगर यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। टक्कर से दो रेलिंग उखड़ गईं। इसके बाद पुल पर करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। यातायात पुलिस ने पहुंचकर किसी तरह जाम खुलवाया। बाद में बस को क्रेन की मदद से हटवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed