{"_id":"61c62ffc7f02ba2a8e76da79","slug":"aligarh-bjym-workers-surrounded-ada-vc-for-sealing-the-hotel-city-office-news-ali2814451117","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : होटल को सील करने पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने एडीए वीसी को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : होटल को सील करने पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने एडीए वीसी को घेरा
विज्ञापन
एडीए में एडीए वीसी गौरांग राठी से नोकझोक करते भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी साथ में बैठे विधायक
- फोटो : CITY OFFICE
नादा वाजिदपुर स्थित जिला मंत्री के द रॉयल होटल को सील करने पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को अलीगढ़ विकास प्राधिकरण (एडीए) के वीसी कार्यालय को घेरकर नारेबाजी की। इस बीच एक जेई द्वारा विधायकों पर की गई अभद्र टिप्पणी से नाराज कार्यकर्ताओं का गुस्सा और बढ़ गया।
सूचना पर इगलास विधायक राजकुमार सहयोगी व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रवीण राज सिंह भी पहुंच गए। बाद में पहुंचे एडीए उपाध्यक्ष ने जेई पर कार्रवाई और होटल मामले में कागजात दिखवाकर न्याय करने का आश्वासन दिया, तब कार्यकर्ता शांत हुए।
एडीए ने पिछले दिनों नादा वाजिदपुर स्थित भाजयुमो जिला मंत्री का होटल सील कर दिया था। इससे गुस्साए भाजयुमो कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष धर्मवीर सिंह लोधी के नेतृत्व में शुक्रवार को एडीए पहुंचे और उपाध्यक्ष के कार्यालय का घेराव कर लिया। इस दौरान एडीए के जेई मनोज शर्मा ने भाजपा के विधायकों पर अशोभनीय टिप्पणी कर दी। इससे कार्यकर्ता गुस्से में आ गए और नारेबाजी कर विरोध करने लगे। सूचना मिलने पर एडीए वीसी गौरांग राठी वीडियो कांफ्रेंसिंग बीच में छोड़कर कार्यालय पहुंच गए।
विज्ञापन
इगलास के भाजपा विधायक राजकुमार सहयोगी एवं जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रवीन राज सिंह भी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने वीसी के खिलाफ नारेबाजी की। यह देखकर मौके पर उपस्थित एक मजिस्ट्रेट ने एसपी सिटी से फोर्स तैयार रखने के लिए बोल दिया।
इस मामले में भाजयुमो के प्रवक्ता सौरभ चौधरी की मजिस्ट्रेट से जमकर नोंक-झोंक हुई। आखिरकार अधिकारियों ने जेई मनोज शर्मा पर विभागीय कार्यवाही का आश्वासन दिया तथा एडीए द्वारा सील होटल के कागज देखकर 2 दिन में सील हटाने का आश्वासन दिया। तब कही जाकर कार्यकर्ता वहां से हटे।
कार्यकर्ताओं को परेशान करने वाले अफसरों को नहीं बख्शेंगे : धर्मवीर
भाजयुमो अध्यक्ष धर्मवीर लोधी ने कहा कि सरकार की नीति से विपरीत कार्य करने वाले किसी भी अधिकारी को मनमानी बिल्कुल नही करने दी जाएगी और कार्यकर्ताओं को परेशान करने वाले किसी भी अधिकारी को बख्शा नही जाएगा।
भाजयुमो के प्रवक्ता सौरभ चौधरी ने बताया कि भाजयुमो पदाधिकारी के जिस होटल को सील किया गया है, उसके सभी दस्तावेज वैध तथा पूर्ण है और रही बात नक्शा पास की तो वह एडीए में लंबे समय से लंबित है। सील की कार्यवाही से पूर्व कोई नोटिस नहीं दिया गया।
इस मौके पर भाजयुमो महामंत्री धीरज चौधरी, उपाध्यक्ष प्रमेंद्र पाल सिंह गुड्डू, मनोज सिंह, लतेश लोधी, जिला मंत्री राहुल सिंह, विक्त्रस्म चौधरी, विनय ठाकुर, जिला प्रवक्ता सौरभ चौधरी, अमित ठाकुर, अनिल राजपूत, हरदुआगंज मंडल अध्यक्ष सनी चौधरी, लोधा मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र जादौन, हस्तपुर मंडल अध्यक्ष विस्वेंद्र सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
- नादा वाजिदपुर स्थित होटल पर सीलिंग की कार्रवाई के विरोध को देखते हुए निर्णय लिया गया है कि होटल से संबंधित सभी कागजात दिखवाए जाएंगे। इसके बाद विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, इस मामले में किसी को कोई आश्वासन नहीं दिया गया है। - गौरांग राठी, उपाध्यक्ष अलीगढ़ विकास प्राधिकरण