फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: BJP worker beaten up, uproar by BJP workers at police station

अलीगढ़ : भाजपा कार्यकर्ता को पीटा, थाने पर भाजपाइयों का हंगामा

Mon, 26 Sep 2022 12:25 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Sep 2022 12:25 AM IST
सार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ महानगर के देहली गेट थाने के एक दरोगा पर भाजपा कार्यकर्ता संग हाथापाई मारपीट करने का आरोप लगा है।इसी विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई।

विज्ञापन
Aligarh: BJP worker beaten up, uproar by BJP workers at police station

विस्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

महानगर के देहली गेट थाने के एक दरोगा पर भाजपा कार्यकर्ता संग हाथापाई मारपीट करने का आरोप लगा है। इस दौरान थाने ले जाया गया। इस खबर पर रविवार देर शाम भाजपा नेताओं ने थाने पहुंचकर घेराव करते हुए हंगामा किया। हालांकि बाद सीओ ने पहुंचकर बातचीत कर मसला निपटाया और थाने लाए गए विशाल को घर भेज दिया।
हुआ यूं कि रघुवीरपुरी मंडल से जुड़े कार्यकर्ता बंटी व उनके भतीजे विशाल का पड़ोसी से झगड़ा हो गया। इसी विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। आरोप है कि इस दौरान विशाल से हाथापाई व मारपीट तक कर दी गई और हवालात में डाल दिया। इस सूचना पर भाजपा महानगर मंत्री संजू बजाज सहित अन्य कार्यकर्ता पहुंच गए।
विज्ञापन

जहां उन्होंने हंगामा किया, तब सूचना पर सीओ प्रथम व महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत, किसान मोर्चा महानगर अध्यक्ष विजय विक्रम सिंह, वैभव गौतम आदि भी पहुंच गए। इस दौरान युवा मोर्चा मंत्री हर्षद हिंदू ने दरोगा पर रुपये लेकर अवैध धंधे तक कराने का आरोप लगाया और थाने लाने वाले दरोगा पर कार्रवाई की मांग की। बाद में सीओ व महानगर अध्यक्ष के बीचा वार्ता हुई। विशाल को छोड़ा गया। तब जाकर विवाद शांत हुआ। सीओ के अनुसार यह गलतफहमी का विवाद है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

कैंसर पीड़ित पुलिसकर्मी की मौत
अलीगढ़। रोरावर क्षेत्र के खैर रोड निवासी कैंसर पीड़ित पुलिसकर्मी हेड कांस्टेबिल की शनिवार देर रात मेडिकल कालेज में मौत हो गई । मैनपुरी के ओछा थाने में तैनात 55 वर्षीय डालचंद्र कैंसर रोग से पीड़ित थे। उनका मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा था। शनिवार देर रात मौत हो गई। इस पर परिवार में कोहराम मच गया। इस मौत के संबंध में मैनपुरी पुलिस को सूचना पहुंचा दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed