फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: BJP won from graduation section for the first time

अलीगढ़ : पहली बार स्नातक खंड से जीती भाजपा

Sun, 06 Dec 2020 12:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Dec 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: BJP won from graduation section for the first time
अलीगढ़ : सुरेंद्र नगर महाराणा प्रताप पार्क में एमएलसी चुनाव जीतने के बाद डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिं - फोटो : CITY OFFICE
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

विधान परिषद की आगरा स्नातक खंड सीट पर भाजपा नेता एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह की शानदार जीत से भाजपाई गदगद हैं। सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि से लेकर संगठन के सभी पदाधिकारी इस जीत से ऊर्जावान हो गए हैं। डॉ. मानवेंद्र प्रताप भाजपा के टिकट पर उक्त सीट पर पहली जीत दर्ज कराने का रिकार्ड अपने नाम कर चुके हैं। इसलिए उनकी जीत के कई सियासी मायने हैं। इस सीट पर 12 जिलों के मतदाता शामिल थे। इसलिए उनकी जीत ऐतिहासिक है।
डॉ. मानवेंद्र ने कहा कि शिक्षकों एवं स्नातकों की समस्याओं को उच्च सदन में उठा कर उनका समाधान कराएंगे। विधान परिषद में एक के बाद एक क्रम से समस्याएं उठाईं जाएंगी। सीएम योगी को इस संबंध में प्रस्ताव बना कर दिए जाएंगे। ये प्रस्ताव 12 जिलों से स्नातकों और शिक्षकों से प्राप्त सुझावों पर आधारित होंगे। केवल प्रस्ताव नहीं बनाए जाएंगे बल्कि समाधान के सही रास्ते के तौर पर बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पिछले दो साल से चुनाव की तैयारी कर रहे थे। पार्टी का टिकट मिलने के बाद वह 12 जिलों में सक्रिय हैं। मतदान और मतगणना कराने के बाद अब वह कुछ आगे करने की तैयारी करेंगे। अलीगढ़ में स्नातक युवाओं की समस्याओं पर काम करेंगे।
विज्ञापन

आगरा से अलीगढ़ आने पर उनका हीरालाल बारहसैनी इंटर कॉलेज सोसायटी द्वारा स्वागत किया गया। कॉलेज प्रबंध समिति के सभी पदाधिकारियों ने इस जीत पर हर्ष व्यक्त किया है। सोसायटी के अध्यक्ष मास्टर ओमप्रकाश ने कहा कि जब से नई प्रबंध समिति आई है, तबसे कई शुभ अवसर प्राप्त हुए हैं। डा. मानवेंद्र के एमएलसी बनने पर पूरा क्षेत्र विकास की राह पकड़ेगा। वहीं हमारा विद्यालय हीरालाल बारहसैनी इंटर कॉलेज भी विकास करेगा। ऐसा आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है। इस मौके पर प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष रतन प्रकाश लिथो, प्रबंधक अशोक कुमार अचार वाले, उप प्रबंधक राजीव कृष्ण, कोषाध्यक्ष संजीव वार्ष्णेय, हेमू ख्यालीराम, अंकेक्षक गौरव वार्ष्णेय पीतल, सदस्य अलका गुप्ता साइंटिफिक, भुवनेश कुमार आधुनिक, लव वार्ष्णेय, मुकेश वार्ष्णेय सरकोड़ा, मुकेश साई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमारे पदाधिकारी बने एमएलसी : एबीवीपी
अलीगढ़। एमएलसी चुने गए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ मानवेंद्र प्रताप सिंह का विद्यार्थी परिषद कार्यालय पर शनिवार को स्वागत हुआ। परिषद के पदाधिकारियों ने कहा है कि उनके बीच से एक कर्मठ व्यक्ति विधान परिषद जैसे उच्च सदन में पहुंचा है जिस पर सभी को बहुत हर्ष है। यहां मुख्य रूप से डॉ. पुष्पेंद्र पचौरी, प्रदेश मंत्री बलदेव चौधरी सीटू, विभाग प्रमुख वीरेंद्र, पंकज चौधरी, कुश कटारा, संगठन मंत्री अतुल भारद्वाज, शिवानी पचौरी, महानगर मंत्री तनिष्क प्रताप सिंह, प्रमित आदि मौजूद रहे।
इधर, स्वागत करने वालों में नगर निगम के पार्षद पुष्पेंद्र जादौन और भुवनेंद्र उर्फ चुनमुन पंडित सहित कई लोग शामिल रहे। वहीं, कुछ भाजपाई जो मतगणना के दौरान से ही उनके साथ थे। वह भी आज दोपहर अलीगढ़ वापस आ गए हैं। इधर, इस जीत को भाजपा जिला उपाध्यक्ष गौरव शर्मा ने कार्यकर्ता की जीत बताया है। उन्होंने कहा है कि एबीवीपी से राजनीतिक पारी की शुरुआत करने वलो मानवेंद्र सिंह का विधायक बनना बताता है कि यह भाजपा में ही संभव है। एक सामान्य कार्यकर्ता के तौर पर उन्होंने राजनीति शुरू की और आज बिना किसी सिफारिश उन्हें टिकट मिला और कार्यकर्ताओं ने उन्हें जिताकर अपनी जीत दर्ज की है।

जगह-जगह स्वागत में उमड़े समर्थक
आगरा से आते समय खंदौली, सादाबाद, हाथरस, सासनी, हनुमान चौकी, मडराक टोल के बाद सासनी गेट चौराहा, हाथरस अड्डा, खिरनी गेट, आरएसएस कार्यालय, अचलताल, बारहसैनी कॉलेज होते हुए अपने घर सुरेंद्र नगर पहुंचने तक उनका जोरदार स्वागत हुआ। इस दौरान जिलाध्यक्ष ऋषिपाल सिंह, महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत, मानव महाजन, जिला उपाध्यक्ष गौरव शर्मा, डॉ. निशित शर्मा, लवली चौहान, युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष निखिल माहेश्वरी, विक्रांत जौहरी, अमन गुप्ता, वैभव गौतम, मनोज शर्मा, अतुल राजाजी, हर्षद हिंदू, संजय शर्मा, राजा भैया, राजू पंडित, संजय पंडित आदि तमाम लोग शामिल रहे। इस दौरान आगरा रोड पर काफी देर तक जाम के हालात बने रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed