{"_id":"6338982c6b5c5654097456f5","slug":"aligarh-bjp-in-the-forefront-of-civic-elections-appointed-in-charge-city-office-news-ali3017036154","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : भाजपा निकाय चुनाव में सबसे आगे, प्रभारी किए नियुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : भाजपा निकाय चुनाव में सबसे आगे, प्रभारी किए नियुक्त
सार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ निकाय चुनाव की तैयारियों में भाजपा सबसे आगे है।इसके अलावा प्रदेश सरकार में मंत्री जयवीर सिंह को प्रभारी व मथुरा के मांट के विधायक राजेश चौधरी को सह प्रभारी बनाया है।वहां से वापस आकर शाम 5 बजे से सर्किट हाउस पर रुकेंगे।
विज्ञापन
विस्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
निकाय चुनाव की तैयारियों में भाजपा सबसे आगे है। इसी कड़ी में अभी परिसीमन व आरक्षण की तैयारियों में जुटे अन्य दलों की तैयारियों के बीच भाजपा ने अपने प्रभारी व संयोजक नियुक्त कर दिए हैं। जिसके तहत जिले के पुराने कार्यकर्ता सुनील पांडेय को जिला संयोजक नियुक्त किया है। वे पूर्व में लोकसभा पालक की भूमिका में भी रह चुके हैं।
पार्टी की ओर से जारी आदेश के अनुसार निकाय चुनाव के लिए पार्टी के पुराने कार्यकर्ता सुनील पांडेय को जिला संयोजक नियुक्त किया है। उनकी तैनाती पर संगठन की ओर से तमाम लोगों ने बधाई दी है। इसके अलावा प्रदेश सरकार में मंत्री जयवीर सिंह को प्रभारी व मथुरा के मांट के विधायक राजेश चौधरी को सह प्रभारी बनाया है। इसके अलावा खैर नगर पालिका के लिए हाथरस के पूर्व सांसद राजेश दिवाकर को प्रभारी और अतरौली के लिए तेजवीर सिंह मथुरा के पूर्व सांसद प्रभारी नियुक्त किए हैं। इधर, राज्यमंत्री अनूप वाल्मीकि को हाथरस के लिए प्रभारी बनाया है।
संगठनात्मक बैठक लेने आज आएंगे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष
अलीगढ़। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी रविवार को अलीगढ़ आएंगे। वे यहां संगठनात्मक बैठक लेने आ रहे हैं। पार्टी प्रवक्ता के अनुसार वे सड़क मार्ग से दोपहर 12 बजे रघुनाथ पैलेस आएंगे। जहां सगठन व जनप्रतिनिधियों संग बैठक करेंगे। इसके बाद दोपहर में गोंडा सांसद सतीश गौतम के पैतृक गांव में खेलकूद प्रतियोगिता में शामिल होने जाएंगे। वहां से वापस आकर शाम 5 बजे से सर्किट हाउस पर रुकेंगे। उनके आगमन को लेकर पार्टी नेताओं के स्तर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।