फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh bandh today in protest against Pahalgam attack

आज बंद रहेगा अलीगढ़: निजी स्कूल व कोचिंग संस्थान भी नहीं खुलेंगे, विभिन्न संगठनों ने किया बंद का ऐलान

Mon, 28 Apr 2025 01:20 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 28 Apr 2025 01:20 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल, संयुक्त व्यापार मंडल, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल, अलीगढ़ उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल, अलीगढ़ व्यापारिक संघर्ष समिति, एसोसिएशन ऑफ प्राइवेट कोचिंग इंस्टीट्यूट, पब्लिक स्कूल डेवलपमेंट सोसायटी सहित अन्य संगठनों ने एक दिन पहले अलीगढ़ बंद के लिए सभाएं कीं।

विज्ञापन
Aligarh bandh today in protest against Pahalgam attack
28 अप्रैल को बाजार बंद रखने का व्यापारियों से निवेदन करते व्यापार मंडल पदाधिकारी - फोटो : संवाद

विस्तार

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में 28 अप्रैल को पूर्ण अलीगढ़ बंद रहेगा। शहर के सभी व्यापारी संगठनों सहित कोचिंग एसोसिएशन, पब्लिक स्कूल एसोसिएसन, टैक्स बार व अन्य संगठनों ने एकजुटता के साथ बंद के समर्थन में अपील की है। 

विज्ञापन


बंद के प्रति जागरूक करने के लिए उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल, संयुक्त व्यापार मंडल, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल, अलीगढ़ उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल, अलीगढ़ व्यापारिक संघर्ष समिति, एसोसिएशन ऑफ प्राइवेट कोचिंग इंस्टीट्यूट, पब्लिक स्कूल डेवलपमेंट सोसायटी सहित अन्य संगठनों ने एक दिन पहले सभाएं की थीं। 
विज्ञापन


27 अप्रैल को ही व्यापारी नेता शहर के प्रमुख बाजारों में व्यापारी व दुकानदारों से अपने व्यापारिक प्रतिष्ठानों को पूर्ण रूप से बंद रखने की अपील करते नजर आए। औद्योगिक व्यापार संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष सौरभ अग्रवाल सिक्ससंस, प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज वार्ष्णेय, दिलीप बंसल, कपिल अग्रवाल, अंकुश मित्तल, गणेश वार्ष्णेय, अमित किताब आदि ने व्यापारियों से बाजार बंद कर विरोध प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है। अलीगढ़ कोल्ड स्टोरेज ऑनर एसोसिएशन के अध्यक्ष गिर्राज गोदानी, महामंत्री अतुल अग्रवाल ने सभी शीतगृह स्वामियों से अपने प्रतिष्ठानों को बंद रखने की अपील की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रामलीला मैदान से निकाली गई पद यात्रा

मनीष अग्रवाल बूल ने बताया कि बंद को लेकर 27 अप्रैल सुबह से बाजारों में स्पीकर के माध्यम से जानकारी दी जा रही थी। शाम 5:30 बजे से रामलीला ग्राउंड से एक पदयात्रा का आयोजन किया गया। हिंदू युवा वाहिनी सोमवार को पदयात्रा का आयोजन करेगी।  

देश को इस समय एकजुटता की जरूरत है। इसीलिए सभी स्कूलों को बंद रखने का निर्णय लिया है।- प्रवीण अग्रवाल, अध्यक्ष, पब्लिक स्कूल डेवलपमेंट सोसायटी
सरकार को यह संदेश देना चाहते हैं कि सभी देशवासी एक साथ खड़े हैं। आतंक के खिलाफ सरकार के हाथ मजबूत करने हैं। - राकेश नंदन, महासचिव, पब्लिक स्कूल डेवलपमेंट सोसायटी 
इस अमानवीय घटना के विरोध में और निर्दोष मारे गए नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए सभी कोचिंग संस्थानों ने यह फैसला लिया है। - विनीत शर्मा, एसोसिएशन ऑफ प्राइवेट कोचिंग इंस्टीट्यूट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed