फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Attention Travelers Six trains will be canceled on July 2

अलीगढ़ : यात्रीगण ध्यान दें! दो जुलाई को छह ट्रेनें रहेंगी निरस्त

Sat, 25 Jun 2022 11:24 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Aligarh: Attention Travelers Six trains will be canceled on July 2
प्रयागराज मंडल के गाजियाबाद-टूंडला खंड के खुर्जा एवं सिकंदरपुर स्टेशन के मध्य डीएफसीसीआई (डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया) के रेलवे फ्लाईओवर का निर्माण कार्य चल रहा है। इसके चलते एक जुलाई से 15 जुलाई के मध्य कई ट्रेनों को परिवर्तित मार्गों से चलाया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं, दो जुलाई को छह ट्रेनों का संचालन निरस्त रहेगा। इसके चलते दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक पर अलीगढ़ स्टेशन से सफर करने वाले यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. शिवम शर्मा ने बताया कि एक जुलाई को हावड़ा-बाड़मेर एक्सप्रेस को आगरा कैंट-पलवल और नई दिल्ली-जयनगर-नई दिल्ली एक्सप्रेस इटावा-भंडई -आगरा कैंट के रास्ते पलवल-नई दिल्ली जाएगी।
विज्ञापन

अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस अंबाला-सहारनपुर-मेरठ सिटी-खुर्जा के रास्ते चलाया जाएगा। दो जुलाई को गाजियाबाद- टूंडला पैसेंजर ट्रेन, दिल्ली-हाथरस किला पैसेंजर ट्रेन, अलीगढ़- दिल्ली ईएमयू पैसेंजर ट्रेन, टूंडला-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन, लखनऊ-दिल्ली गोमती एक्सप्रेस (अप व डाउन) निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह पांच जुलाई को सप्ताह में तीन दिन चलने वाली हटिया-आनंद विहार एक्सप्रेस दोनों ओर से निरस्त रहेगी। दो जुलाई को नई दिल्ली-हावड़ा एक्सप्रेस को नई दिल्ली-पलवल-आगरा कैंट के रास्ते इटावा रवाना किया जाएगा।
नई दिल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस को आनंद विहार-भागलपुर, अगरतला-फिरोजपुर कैंट ट्रेन को गाजियाबाद-मुरादाबाद-लखनऊ -बाराबंकी, लखनऊ-नई दिल्ली एक्सप्रेस को लखनऊ-मुरादाबाद-गाजियाबाद के रास्ते, नई दिल्ली-जयनगर ट्रेन को गाजियाबाद-मुरादाबाद -लखनऊ-बाराबंकी के रास्ते गुजारा जाएगा।
नई दिल्ली-लखनऊ गोमती एक्सप्रेस, नई दिल्ली-कानपुर सेंट्रल राजधानी, नई दिल्ली-रांची राजधानी, नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी, नई दिल्ली-सियालदह राजधानी, आनंद विहार-मऊ एक्सप्रेस, नई दिल्ली-हावड़ा राजधानी, दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी, नई दिल्ली-राजेंद्र नगर एक्सप्रेस, आनंद विहार (ट.)-जयनगर ट्रेन, नई दिल्ली-हावड़ा एक्सप्रेस, आनंद विहार-मधुपुर ट्रेेन, नई दिल्ली-गया का समय परिवर्तित किया गया है।

इसी प्रकार पांच जुलाई को जयनगर-दिल्ली एक्सप्रेस, छह जुलाई को पुरी-आनंद विहार, जयनगर-नई दिल्ली ट्रेन, हावड़ा-आनंद विहार ट्रेन, नौ व 13 जुलाई को जयनगर- दिल्ली एक्सप्रेस, हावड़ा-आनंद विहार एक्सप्रेस पांच व 12 जुलाई, नई दिल्ली-लखनऊ गोमती एक्सप्रेस पांच जुलाई, लखनऊ- नई दिल्ली गोमती एक्सप्रेस 11 व 14 जुलाई को टूंडला-खुर्जा के मध्य रोककर पुन: संचालित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed