फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Amidst tight vigil and police patrolling, money diwali with ease

अलीगढ़ : कड़ी चौकसी और पुलिस गश्त के बीच सुकून से मनी दीपावली

Sat, 06 Nov 2021 01:54 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Amidst tight vigil and police patrolling, money diwali with ease
कंट्रोल रूम के सामने दीपावली पर अनार चलाती महिला। संवाद - फोटो : CITY OFFICE
दीपावली को लेकर पुलिस स्तर किए गए इंतजाम का नतीजा रहा कि शहर या जिले भर में दीपावली सुकून से मनी। अगर छुटपुट एक-दो झगड़ों को छोड़ दें तो किसी तरह के विवाद की कोई खबर नहीं आई। दिन भर पुलिस गश्त पर रही और जहां भी युवाओं का हुजूम दिखा, वहां टोका-टाकी रही। वहीं दिन भर में जिले भर में बेवजह घूमकर हुड़दंग मचाने वाले 52 लोगों पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

एसएसपी कलानिधि नैथानी के निर्देश पर बृहस्पतिवार को थाना क्षेत्रों में खुद थानेदार और पुलिस टीमें पैदल गश्त पर रहीं। इसके अलावा शहर को 10 सेक्टरों में बांटकर सुरक्षा इंतजाम किए गए। दिन में खुद एसएसपी भी शहर में भ्रमण पर रहे।
विज्ञापन

सर्वाधिक फोकस पुराने शहर के सासनीगेट, कोतवाली व देहलीगेट के संवेदनशील इलाकों में रहा और पुलिस की गश्त बरकरार रही। वहीं बाजारों में भी पुलिस सक्रिय रही। इसके चलते किसी तरह के विवाद की खबर नहीं आई। एक दो छोटे मोटे झगड़े जरूर सामने आए हैं। इधर, पुलिस ने शराब पीकर व बेवजह हंगामा करने पर 52 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन जगाहें पर हुए छुटमुट झगड़े
महानगर के बन्नादेवी क्षेत्र की नई बस्ती में संपत्ति से जुड़े विवाद में दो पड़ोसियों में जमकर मारपीट हुई। बृहस्पतिवार दोपहर हुई इस मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि इस झगड़े में किसी के चोट नहीं आई है और न पुलिस तक शिकायत पहुंची है। मगर वीडियो वायरल होने के चलते मामला सुर्खियों में है।
इधर, सासनी गेट के सरायबुर्ज में सिक्योरिटी गार्ड राधेश्याम का आरोप है कि आगरा रोड पर चाय के खोखे पर रात दो युवक चोरी के इरादे से ताला तोड़ रहे थे। इस पर सिक्योरिटी गार्ड ने शोर मचा दिया और एक को दबोच लिया। बाद में इन दोनों ने मिलकर इस चौकीदार को पीट दिया। बाद में कुछ लोग पहुंच गए और पुलिस को खबर दे दी। बाद में हमलावर भाग गए।

मामले में पुलिस ने घायल का मेडिकल परीक्षण कराया है। इस दौरान आरोपी बाइक छोड़कर भागे हैं, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। वहीं मडराक के पला एसी में सत्यपाल संग कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। आरोप है कि उसे बातों में ले जाकर गांव से बाहर ले जाकर बेल्टों से पीटा गया।

नुमाइश मैदान आतिशबाजी बाजार में आतिशबाजी खरीदते लोग। संवाद

नुमाइश मैदान आतिशबाजी बाजार में आतिशबाजी खरीदते लोग। संवाद- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed