फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Agriculture sector is continuously shrinking due to urbanization: Vice Chancellor

अलीगढ़ : शहरीकरण से लगातार सिकुड़ रहा है कृषि क्षेत्र: कुलपति

Sun, 13 Dec 2020 12:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Agriculture sector is continuously shrinking due to urbanization: Vice Chancellor
अलीगढ़ : एएमयू डिपार्टमेंट ऑफ बॉटनी में वेबिनार को संबोधित करते एएमयू कुलपति प्रो. तारिक मंसूर। - फोटो : CITY OFFICE
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के शताब्दी वर्ष समारोह के क्रम में वनस्पति विज्ञान विभाग द्वारा एक आनलाइन अंतरराष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन किया गया। इसमें प्रख्यात वैज्ञानिक फ्रांसिस्को जे कोर्पस और यूके के डॉ. आशीष मलिक ने उन्नत फसलों और ऐसी फसलें, जिनका पर्यावरण पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता हो, के संबंध में अपने व्याख्यान दिए। इस वेबिनार का मकसद पर्यावरणीय परिस्थितियों में फसलों की उत्पादकता बढ़ाना था।
अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. तारिक मंसूर ने कहा कि औद्योगिकीकरण और शहरीकरण के कारण खेती की जमीन का क्षेत्रफल दिन प्रतिदिन सिकुड़ता जा रहा है। दूसरी ओर पर्यावरण परिवर्तन के कारण वैश्विक स्तर पर हो रहे बदलाव से पैदावार भी कम हुई है। कुलपति ने कहा कि ऐसे में पादप वैज्ञानिकों की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो गई है। इससे देश के हर नागरिक को खाद्यान्न उपलब्ध हो सके।
विज्ञापन

स्पेनिश वैज्ञानिक प्रो. फांसिस्को जे कार्पस ने नाइट्रिक आक्साइड और उच्च पौधों में हाइड्रोजन सल्फाइड की भूमिका पर चर्चा की। इटली के शोधकर्ता प्रो. एड्रियानो सोफो ने भूमध्य सागरीय खेती की प्रजातियों में प्लांट, मिट्टी, सूक्ष्म जीवों की चर्चा की। डॉ. आशीष मलिक ने मिट्टी में कार्बन अनुक्रमों पर प्रकाश डाला। विभाग अध्यक्ष प्रो. नफीस अहमद खान ने उत्पादकता बढ़ाने और फसल उत्पादन को बनाए रखने के लिए विकसित देशों में किए जा रहे नए शोधों के विषय में जानकारी साझा करने के महत्व के विषय में बताया। कार्यक्रम के संयोजक प्रो. हिसमुद्दीन और प्रो. अल्ताफ थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed