{"_id":"61c780c21b5905738d4efc80","slug":"aligarh-agra-will-solve-the-electricity-problem-of-the-state-university-city-office-news-ali281520194","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : आगरा से होगा राज्य विवि की विद्युत समस्या का समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : आगरा से होगा राज्य विवि की विद्युत समस्या का समाधान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजा महेंद्र प्रताप राज्य विश्वविद्यालय के लिए नई विद्युत लाइन एवं लाइन शिफ्टिंग की समस्या का समाधान आगरा से होगा। डीएम ने पीडब्लूडी एवं विश्व बैंक के अधिकारियों को इस मामले में प्रबंध निदेशक दक्षिणांचल विद्युत आगरा से संपर्क कर समस्या के समाधान के निर्देश दिए हैं। डिफेंस कॉरिडोर में दो हाइटेंशन लाइनों को हटाने का काम भी जल्द पूरा कराने के लिए कहा है। उन्होंने कहा है कि विधानसभा चुनाव निकट हैं। ऐसे में वीवीआईपी का आगमन रहेगा। इसके मद्देनजर शासन की शीर्ष प्राथमिकता वाली परियोजनाओं का काम जल्द से जल्द निपटा लें।
डीएम सेल्वा कुमारी जे कलक्ट्रेट सभागार में राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय, डिफेंस कॉरिडोर, राजकीय हवाई पट्टी, हरदुआगंज तापीय परियोजना कासिमपुर में चल रहे कामों की समीक्षा कर रही थीं। उन्होंने कहा कि शासन की शीर्ष प्राथमिकता वाली परियोजनाओं को लंबित न रखा जाए।
राज्य विश्वविद्यालय की विद्युत विभाग से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग व विश्व बैंक को निर्देशित किया गया कि वह प्रबंध निदेशक दक्षिणांचल विद्युत आगरा से संपर्क कर समस्या का समाधान कराएं। डिफेंस कॉरिडोर में दो हाईटेंशन लाइनों के हटाने के लिए टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होने की जानकारी देते हुए विद्युत विभाग द्वारा बताया गया कि जल्द ही कार्य प्रारंभ हो जाएगा।
विज्ञापन
हरदुआगंज तापीय परियोजना के लिए संपर्क मार्ग निर्माण के संबंध में मयंक मांगलिक प्रबंध निदेशक तापीय परियोजना को निर्देशित किया गया कि वह बजट आवंटन के लिए शासन को पत्राचार करें। वीवीआईपी सुरक्षा व्यवस्था के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से भी समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए गए।