{"_id":"624f309af541a00363193201","slug":"aligarh-a-fake-student-caught-in-physics-exam-aligarh-news-ali2887660127","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : भौतिक विज्ञान की परीक्षा में एक फर्जी छात्र पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : भौतिक विज्ञान की परीक्षा में एक फर्जी छात्र पकड़ा
विज्ञापन
नौरंगाबाद डीएवी कन्या इंटर कॉलेज में यूपी बोर्ड परीक्षा छूटने के बाद बाहर निकलती छात्राएं। संवा
- फोटो : CITY OFFICE
यूपी बोर्ड के इंटरमीडिएट के भौतिक विज्ञान की परीक्षा में एक फर्जी परीक्षार्थी को सचल दल ने पकड़ लिया। इसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। बृहस्पतिवार को इंटर मीडिएट की दूसरी पाली में भौतिक विज्ञान की परीक्षा चल रही थी।
सचल दल के प्रभारी एएओ अश्विनी कुमार पांडेय ने रानी अवंती बाई आदर्श इंटर कॉलेज दतावली अतरौली में निरीक्षण किया। उन्हें एक परीक्षार्थी पर संदेह हुआ। परीक्षार्थी ने पूछताछ में अपना नाम त्रिवेंद्र गौतम पुत्र सत्य प्रकाश बताया।
वह श्रीराम इंटर कॉलेज बरौली, छर्रा का नियमित छात्र है। बुलंदशहर निवासी त्रिवेंद्र ने बताया कि वर्ष 2017 में किसान आदर्श इंटर कॉलेज से इंटर की परीक्षा में शामिल हुआ था। अश्विनी पांडेय के निर्देश पर केंद्र व्यवस्थापक ने फर्जी परीक्षार्थी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
इसी तरह डीआईओएस डॉ. धर्मेंद्र शर्मा को जानकारी मिली कि परीक्षा केंद्र आदर्श इंटर कॉलेज आदर्श नगर दादों में पंजीकृत परीक्षार्थी इरफान की जगह रोहित परीक्षा दे रहा है, उसे पकड़ लिया गया, लेकिन बाद में क्षेत्र की पुलिस ने जनसेवा केंद्र पर छात्र के अंगूठे का सत्यापन कराया, जिसमें वह सही पाया गया।
आज नहीं दिया जवाब तो होगी मान्यता खत्म : डीआईओएस
यूपी बोर्ड परीक्षा वर्ष 2022 में औसत आयु से अधिक के परीक्षार्थियों को परीक्षा फॉर्म भरवाने वाले विद्यालयों को नोटिस देकर जवाब मांगा गया था। आठ अप्रैल तक जवाब नहीं मिला तो इन विद्यालयों की मान्यता खत्म करने की संस्तुति कर दी जाएगी।
डीआईओएस डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि श्रीमती शीला देवी बनवारीलाल उत्तर माध्यमिक विद्यालय गिरधरपुर, श्री डोरी लाल इंटर कॉलेज, राजगढ़, महारानी अवंती बाई होल्कर इंटर कॉलेज बहादुरपुर गोबरा, चोब सिंह मोर सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ककराली, अनार सिंह रामबाबू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लहरा सलेमपुर, श्री कहरी सिंह उत्तर माध्यमिक विद्यालय नगला खंजी, हुंडी लाल राधे लाल इंटर कॉलेज ककराली, श्री कृष्ण उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दरी, बोहरे इंटर कॉलेज शेखूपुर सटकना, मुल्लो देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उदा खेड़ा, जमुनानंद पब्लिक इंटर कॉलेज कासिमपुर, शांति देवी इंटर कॉलेज कसेर, वासुदेव सिंह इंटर कॉलेज लहरा सलेमपुर, नवाब सिंह तिलक सिंह उत्तर माध्यमिक विद्यालय मुजफ्फर, श्रीमती रूमाली देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नगला हंशी, रूपवती धर्म सिंह इंटर कॉलेज नगरिया से सिहानी, केदार सिंह इंटर कॉलेज हैबतपुर कोटरा, आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय पिंजरी नागरी हीरपुर, जेएस इंटर कॉलेज नया बांस, बाल ज्योति पब्लिक इंटर कॉलेज चंदौस को नोटिस दिया गया था।
आज संदिग्ध परीक्षार्थियों की आयु की जांच करेगी समिति
जांच समिति संदिग्ध परीक्षार्थियों की आयु की जांच करेगी। छह अप्रैल को एसडीएम अतरौली ने बीएस इंटर कॉलेज रायपुर अतरौली, भरत सिंह ठेनुआ इंटर कॉलेज पीपली का निरीक्षण किया था, जहां परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र, आधार कार्ड में जन्मतिथि भिन्न-भिन्न पायी गई। कई परीक्षार्थियों की अधिक उम्र लग रही है। इसके लिए डीआईओएस डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने परीक्षार्थियों की आयु व सत्यता जांच के लिए समिति गठित की है, जो शुक्रवार को विद्यालय में रहकर परीक्षार्थियों की जांच करेंगे।
भौतिक विज्ञान में 4811 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा
यूपी बोर्ड के इंटर के भौतिक विज्ञान विषय की परीक्षा में 4811 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। भौतिक विज्ञान के लिए पंजीकृत 33049 अभ्यर्थियों में से 28238 ने दी परीक्षा दी, जबकि 4811 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। अर्थशास्त्र की परीक्षा में पंजीकृत 5321 अभ्यर्थियों में से 4786 ने दी परीक्षा दी, जबकि 535 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
बैठक में किया शिक्षक को निलंबित
चौधरी निहाल सिंह इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति की बैठक में शिक्षक संजीव शर्मा को बृहस्पतिवार को निलंबित कर दिया गया। एडीएम वित्त एवं राजस्व विधान जायसवाल ने चार अप्रैल को दूसरी पाली में इंटर की गणित परीक्षा में चौधरी निहाल सिंह इंटर कॉलेज में दो नकलचियों को पकड़ा था।
इसमें केंद्र व्यवस्थापक निहाल सिंह व अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक संजीव शर्मा को इन नकलचियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे, लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं थी। इसके बाद एडीएम ने डीआईओएस से नाराजगी जताई थी। डीआईओएस डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि परीक्षा केंद्र को चौधरी निहाल सिंह इंटर कॉलेज की डिबार की संस्तुति बोर्ड से की गई है। साथ ही उत्तर पुस्तिकाओं की विशेष स्क्रीनिंग की जाएगी।