Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: A bus going to Panipat caught fire on the highway, 60 passengers saved their lives by jumping

Aligarh : पानीपत जा रही बस में हाईवे पर लगी आग, 60 यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; सामान जला... यात्री सुरक्षित

Wed, 21 May 2025 02:55 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 21 May 2025 02:55 AM IST
सार

आग लगते ही अफरातफरी मच गई और सभी 60 यात्रियों ने बस से कूदकर जान बचाई। इस हादसे में किसी पैसेंजर को कोई नुकसान नहीं हुआ है।

विज्ञापन
Aligarh: A bus going to Panipat caught fire on the highway, 60 passengers saved their lives by jumping
बस में आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंगलवार की रात को 12 बजे सासनी क्षेत्र में अलीगढ़-दिल्ली हाईवे पर कानपुर से पानीपत जा रही बस में अचानक शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगते ही अफरातफरी मच गई और सभी 60 यात्रियों ने बस से कूदकर जान बचाई। इस हादसे में किसी पैसेंजर को कोई नुकसान नहीं हुआ है।

विज्ञापन


हां बस में रखा यात्रियों का सामान जरूर जल गया है। दमकल की दो गाड़ियों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। इस दौरान बस का स्टाफ मौका देखकर फरार हो गया।

दरअसल इंडियन बस सर्विस की एक बस कानपुर देहात के बिल्हौर से 60 सवारियां लेकर अलीगढ़, खुर्जा , बुलंदशहर के रास्ते पानीपत (हरियाणा) जा रही थी। इस बस में एटा से सवार हुए यात्री गुलशन व राकेश ने बताया कि जैसे ही बस अकाराबाद टोल से निकली तभी बस के इंजन में खराबी आ गई।
विज्ञापन


बस स्टाफ ने उसे सही कर लिया। करीब चार -पांच किलोमीटर चलते ही बस में जोरदार शॉर्ट सर्किट होने पर आग लग गई। यह देख चालक ने बस रोक ली। जिस पर यात्रियों में चीख पुकार मच गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ यात्री सोये हुए थे। जो हड़बड़ी में बस से कूद- कूद कर नीचे उतर आए। हालांकि उनका सामान बस में रखा रह गया। जो आग में जलकर पूरी तरह से राख हो गया। हादसे के दौरान हाइवे की एक लेन पर वाहन जहां की तहां रुक गए।

सूचना पर सासनीगेट पुलिस और बन्ना देवी फायर सर्विस के प्रभारी संजीव कुमार के नेतृत्व में दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और लगी आग पर रात एक बजे काबू पा लिया। 

मुख्य अग्निशमन अधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि बस में शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगी थी। एएसपी मयंक पाठक ने बताया कि सभी यात्री सकुशल हैं। किसी भी यात्री को चोट नहीं आई है।
लखनऊ: बस में लगी आग के कारणों को हुआ खुलासा, बस मालिक ने इसलिए बंद करवाए थे इमरजेंसी गेट; पांच की हुई थी मौत
हादसे के बाद बस के चालक, परिचालक और स्टाफ मौके से फरार हो गया है। यात्रियों को अलग-अलग वाहनों से उनके गंतव्य स्थल के लिए पुलिस ने भिजवा दिया है। उन्होंने बताया कि इंडियन बस सर्विस की गाड़ी के पास परमिट था अथवा नहीं था इसकी आरटीओ से जानकारी की जा रही है।
Trending Videos

क्रेन के आगे खड़ी हुईं सवारियां, नहीं हटने दी बस

आज में जलकर राख हुई निजी बस को हटाने के लिए जब पुलिस ने क्रेन को मौके पर बुलाया तो सवारियों ने बस को हाईवे से नहीं हटाने दिया और वे क्रेन के आगे आ गए। यात्रियों का कहना था कि बस स्टाफ किराया लेकर चला गया है उनका सारा सामान जल गया है। अब कैसे वे पानीपत तक जाएंगे। पुलिस अधिकारियों ने उन्हें समझाया और उन्हें दूसरे वाहनों में बिठाकर गंतव्य के लिए रवाना कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed