फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: 56 students left the graduation first and third semester examination

अलीगढ़ : स्नातक प्रथम व तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा 56 विद्यार्थियों ने छोड़ी

Sat, 03 Dec 2022 06:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Dec 2022 06:30 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: 56 students left the graduation first and third semester examination
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय (आरएमपीयू) अलीगढ़ से संबद्ध महाविद्यालयों के परीक्षा केंद्रों पर शुक्रवार को स्नातक प्रथम व तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा 56 विद्यार्थियों ने छोड़ दी। हाथरस, कासगंज, एटा व अलीगढ़ के परीक्षा केंद्रों पर दोनों पाली में 1,322 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।
पहली पाली की परीक्षा सुबह 10:30 से दोपहर 12 बजे तक हुई। बीसीए प्रथम सेमेस्टर के सांख्यिकी व बीबीए प्रथम सेमेस्टर के प्रथम प्रश्न पत्र व्यापार संगठन विषय की परीक्षा 872 परीक्षार्थियों ने दी, जबकि 44 ने छोड़ दी। परीक्षा छोड़ने वालों में 28 छात्र और 16 छात्राएं हैं। इसी तरह दूसरी पाली की परीक्षा सुबह दोपहर 1:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक हुई। बीएससी तृतीय सेमेस्टर के सांख्यिकी विषय व बीसीए प्रथम सेमेस्टर के प्रथम प्रश्नपत्र के डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम के विषय की परीक्षा 450 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 12 ने छोड़ दी।
विज्ञापन

परीक्षा छोड़ने वालों में 11 छात्र और 1 छात्रा है। शनिवार को पहली पाली में बीए प्रथम सेमेस्टर के समाजशास्त्र, बीसीए प्रथम सेमेस्टर के द्वितीय प्रश्न पत्र की परीक्षा होगी। दूसरी पाली में बीए तृतीय सेमेस्टर के अंग्रेजी व बीबीए तृतीय सेमेस्टर के द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा होगी। टीकाराम कन्या महाविद्यालय में प्राचार्या प्रो. शर्मिला शर्मा ने परीक्षा कक्ष का निरीक्षण किया, जहां परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे थे। उन्होंने कहा कि शुचितापूर्ण परीक्षा हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed