फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh 31st police station Gorai was inaugurated

Aligarh News: 31वां थाना गोरई का हुआ शुभारंभ, एनडीपीएस एक्ट में दर्ज हुआ पहला मुकदमा

Fri, 06 Jun 2025 11:36 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 06 Jun 2025 11:36 AM IST
सार

थाना गोरई पर पहला मुकदमा धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में व दूसरा मुकदमा धारा 4/25 आर्म्स एक्ट ( अवैध चाकू) बरामदगी के आधार पर दर्ज करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
Aligarh 31st police station Gorai was inaugurated
गोरई थाना - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ जनपद में नवगठित व नवनिर्मित थाना गोरई का 5 जून को विधिवत शुभारंभ हो गया। गोरई थाना खुलने के बाद जनपद में अब 31 थाने हो गए हैं। थाना गोरई में थाना इगलास के 111 गांव, चौकी बेसवां व चौकी गोरई का क्षेत्र शामिल किया गया है। थानेदार के रूप में रंजीत सिंह व 32 पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। 

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अमृत जैन ने फीता काटकर थाने का शुभारंभ किया। एसपी देहात अमृत जैन ने अपने संबोधन में कहा कि क्षेत्र के लोगों को अब इगलास थाना जाने की जरूरत नहीं होगी। उन्हें अपने घर के नजदीक में ही गोरई से तत्काल पुलिस की मदद मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि नए थाने से जहां आम नागरिकों को सहूलियत होगी, वहीं पुलिस अधिकारियों के लिए भी सुविधा होगी। 
विज्ञापन


थाने में विभिन्न प्रकार की आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है, जिससे यहां काम करने वाले पुलिस कर्मियों की कार्य क्षमता में बढ़ोतरी होगी। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी इगलास महेश कुमार, थाना प्रभारी इगलास नरेंद्र कुमार यादव आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनडीपीएस एक्ट में दर्ज हुआ पहला मुकदमा
एसपी देहात ने बताया कि थाना गोरई पर पहला मुकदमा धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में व दूसरा मुकदमा धारा 4/25 आर्म्स एक्ट ( अवैध चाकू) बरामदगी के आधार पर दर्ज करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed