फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: 250 basic schools in urban area to shine like private convent schools

अलीगढ़ : निजी कान्वेंट स्कूल की तरह चमकेंगे नगरीय क्षेत्र के 250 बेसिक स्कूल

Sat, 04 Jul 2020 02:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 02:27 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: 250 basic schools in urban area to shine like private convent schools
राजा तिवारी
विज्ञापन

जिले के सभी नगरीय क्षेत्र सीमा के 250 बेसिक स्कूल जल्द ही आपरेशन कायाकल्प योजना के अंतर्गत चमकने वाले हैं। ये वो स्कूल होंगे, जिनमें निजी कान्वेंट स्कूल की तर्ज पर सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। इसके लिए शिक्षा विभाग ने फाइल तैयार करना शुरू कर दिया है। प्रदेश के प्रमुख सचिव दीपक कुमार ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।
बता दें कि शहरी क्षेत्र के बेसिक स्कूलों के जीर्णोद्धार के कार्य को कराने के लिए निधि की समस्या रहती थी। किसी विभाग पर जिम्मेदारी नियत न होने के कारण स्कूलों में सुविधाएं मुहैया नहीं हो पा रही थीं, लेकिन अब स्कूलों के कायाकल्प की उम्मीद नजर आ रही है। प्रमुख सचिव ने नगरीय निकाय, नगर निकम, नगर पालिका और नगर पंचायतों को अपने यहां से निधि जारी करने के आदेश दिए हैं। इसके अंतर्गत शिक्षा विभाग द्वारा अभी 250 स्कूलों का चयन किया गया है, जिनमें मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करानी हैं। इस कार्य के लिए केंद्रीय वित्त आयोग, राज्य वित्त आयोग, 14वें वित्त आयोग, स्मार्ट सिटी फंड, निकाय निधि व नगर निगम से निधि जारी की जाएगी।
विज्ञापन

30 सितंबर तक होंगे यह कार्य
बीएसए डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय ने बताया कि विद्यालयों की सूची तैयार कराई जा रही है। जल्द ही जिलाधिकारी के पास भेज दी जाएगी। आपरेशन कायाकल्य योजना के तहत 30 सितंबर तक शौचालय, मूत्रालय, पेयजल, मल्टीपल हैंड वाशिंक सिस्टम, फर्श, दीवार की छत, दरवाजे, खिड़कियां, टाइल्स, विद्युतीकरण, किचन शेड, फर्नीचर, बाउंड्री, गेट, इंटरलॉकिंग टाइल्स, अतिरिक्त कक्षाएं, श्यामपट आदि कार्य होने हैं। इसके अलावा अन्य कार्य मार्च 2021 तक संपन्न कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed