फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: 20 staff quarantine after a surgeon of JLN Medical College found corona infected

अलीगढ़ : जेएलएन मेडिकल कॉलेज के एक सर्जन के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद 20 स्टाफ क्वारंटीन 

Thu, 23 Apr 2020 06:05 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: Mohit Mudgal Updated Thu, 23 Apr 2020 06:05 PM IST
विज्ञापन
Aligarh: 20 staff quarantine after a surgeon of JLN Medical College found corona infected
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जेएन मेडिकल कॉलेज की एक सर्जन को कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हो गई है। जिसके बाद उन्हें आइसोलेशन में भेज दिया गया है। साथ ही उनके संपर्क में आने वाले करीब 20 डॉक्टर, स्टाफ और उनके परिजनों को भी होम क्वारंटीन कर दिया गया है।

विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. शाहिद अली सिद्दीकी ने महिला डॉक्टर के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि करते हुए कहा है कि उनको आइसोलेशन में भेज दिया गया है। दूसरी ओर जेएन मेडिकल कॉलेज में किसी डॉक्टर के कोरोना पॉजिटिव होने का मामला प्रकाश में आने के बाद स्टाफ में भी हड़कंप मचा हुआ है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन अब इस बात का पता लगा रहा है कि किस व्यक्ति के संपर्क में आने के बाद उनको कोरोना का संक्रमण हुआ।
विज्ञापन


इसके अलावा पीडियाट्रिक विभाग के पांच मरीजों को भी आइसोलेशन में भेज दिया गया है। मेडिकल कॉलेज द्वारा की गई प्राथमिक जांच के मुताबिक प्रतिदिन आने वाले कुछ मरीज ऐसे होते हैं जो कोरोना पॉजिटिव तो होते हैं, लेकिन उनमें कोरोना के लक्षण दिखाई नहीं देते। संभवतः महिला डॉक्टर ऐसे ही किसी मरीज का उपचार करते हुए कोरोना संक्रमण का शिकार हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज प्रशासन की अगर इस बात को माना जाए तो बहुत संभावना इस बात की है कि मेडिकल कॉलेज में कोरोना पॉजिटिव के अन्य केस भी हो सकते हैं। इस को ध्यान में रखते हुए मेडिकल कॉलेज प्रशासन अब डाक्टर और स्टाफ सहित अन्य लोगों की भी जांच करा रहा है। महिला डॉक्टर के संपर्क में जितने भी लोग आए हैं उनको सूचीबद्ध किया जा रहा है और उन्हें होम क्वारंटीन करने के लिए जिला प्रशासन को कहा गया है। महिला डॉक्टर के परिवार वालों को भी होम क्वारंटीन करने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed