फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: 2 block technical managers of Agriculture Department terminated

अलीगढ़: कृषि विभाग के 2 ब्लॉक टेक्निकल मैनेजरों की सेवा समाप्त

Sun, 11 Oct 2020 12:36 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: 2 block technical managers of Agriculture Department terminated
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

किसानों को पराली जलाने से रोकने में नाकाम रहने पर कृषि विभाग के 5 कर्मचारियों पर गाज गिर गई है। उप कृषि निदेशक ने संविदा पर कार्यरत 2 ब्लॉक टेक्निकल मैनेजरों की सेवा समाप्त कर दी गई है, जबकि विभाग के तीन असिस्टेंट टेक्निकल मैनेजरों को निलंबित कर दिया गया है।
उच्चतम न्यायालय व एनजीटी द्वारा पराली जलाने पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद शासन के आदेश पर कृषि विभाग इस कृत्य पर प्रभावी नियंत्रण करने की जीतोड़ कोशिश कर रहा है। डीएम ने जागरूकता कार्यक्रम के अलावा विभागीय कर्मियों की जिम्मेदारी तय कर दी है। अपने आदेश में उन्होंने स्पष्ट कहा था कि यदि कहीं भी पराली जलती पाई जाए तो संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

बुधवार और बृहस्पतिवार को पूरी रात चली काम्बिंग के दौरान 19 किसान पराली जलाते हुए पाए गए थे। इन सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई की गई। इन घटनाओं को कर्मचारियों की लापरवाही का परिणाम मानते हुए उप कृषि निदेशक अनिल कुमार ने संविदा पर कार्यरत ब्लॉक टेक्निकल मैनेजर मनोज कुमार व सुधीर कुमार की सेवा समाप्ति की संस्कृति कर दी है। जबकि विभाग के 3 असिस्टेंट टेक्निकल मैनेजर कृष्ण कुमार, हरवीर सिंह व रविंद्र पाल सिंह को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed