फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: 1300 families of the district got shelter

अलीगढ़ : जिले के 1300 परिवारों को मिला आशियाना

Wed, 06 Oct 2021 01:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: 1300 families of the district got shelter
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को वर्चुअल संबोधन कर 75 हजार लाभार्थियों को उनके घरों की चाभियां साैंपी। इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कर कमिश्नरी सभागार में किया गया। यहां पर सांसद सतीश गौतम, एमएलसी डा. मानवेंद्र प्रताप सिंह, महापौर मोहम्मद फुरकान, विधायक संजीव राजा ने प्रतीक स्वरूप आठ लाभार्थियों को उनके आवास की चाभी सौंपी। जिले के 1300 लाभार्थियों को योजना का लाभ मिला है।
विज्ञापन

वर्चुअल संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 42 लाख से अधिक आवासों के लिए धनराशि आवंटित की गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आजादी के बाद ये पहला मौका है, जब टोकन मनी नहीं बल्कि पूर्ण आवास निर्माण के लिए धनराशि प्राप्त हो रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी और ग्रामीण में 42 लाख से अधिक परिवारों को आवास उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन

इसमें 17 लाख आवास शहरी व शेष ग्रामीण क्षेत्र के हैं। कमिश्नरी सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में सांसद सतीश गौतम, एमएलसी डॉ मानवेंद्र प्रताप सिंह, महापौर मोहम्मद फुरकान, विधायक संजीव राजा ने लाभार्थियों को चाभी सौंपते हुए कहा कि यह गरीबों एवं जरूरतमंदों के लिए उठाया गया महत्वपूर्ण कदम है। सरकार चाहती है कि कोई भी खुले आसमान के नीचे न रहे, सबका अपना पक्का मकान हो और वह सम्मान से अपना जीवन-यापन करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडलायुक्त गौरव दयाल एवं जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. ने पात्र लाभार्थियों को पक्के घरों में रहने की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बरसात में अब उनका मकान नहीं टपकेगा। अधिकारी द्वय ने सभी लाभार्थियों को स्वच्छता अपनाने के लिए प्रेरित किया। नगर आयुक्त गौरांग राठी ने बताया कि ऐसे परिवार, जिनके पास नगर निगम या नगर निकाय सीमा क्षेत्र में अपनी निर्विवादित भूमि है और वार्षिक आय 3 लाख रुपये से कम है।
निर्धारित प्रारूप पर आवेदन पत्र के साथ आधार कार्ड, बैंक पासबुक और भू-स्वामित्व का अभिलेखों के साथ आवेदन पत्र डूडा कार्यालय या संबंधित नगर निकाय में जमा कर सकते हैं। जनपद स्तर पर गठित समिति के द्वारा पात्रता की जांच के उपरांत पात्र होने की दशा में प्रधानमंत्री योजना शहरी का लाभ प्राप्त हो जाएगा।
इनको मिलीं चाभियां
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों ने प्रतीक स्वरूप आठ महिला लाभार्थियों पुष्पा देवी पत्नी नेमपाल सिंह, छोटी देवी पत्नी पप्पू, रिंकी देवी पत्नी सुखवीर, नन्नी देवी पत्नी गयाप्रसाद, रूबी देवी पत्नी शहजाद, कमलेश देवी पत्नी नेम सिंह, नगीना देवी पत्नी राजकुमार एवं रीना देवी पत्नी कालू को उनके आवासों की चाभी सौंपकर मकान की सुपुर्दगी दी।
निकायों के लाभार्थी
नगर निगम अलीगढ़ के 250, नगर पालिका परिषद अतरौली एवं खैर 100-100, नगर पंचायत बेसवां, छर्रा, इगलास, जलाली, जट्टारी, कौड़ियागंज, पिलखना एवं विजयगढ़ 100-100 के साथ ही नगर पंचायत हरदुआगंज के 50 लाभार्थियों सहित जनपद के कुल 1300 परिवारों को पक्के मकान की चाभी मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित
कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी अंकित खंडेलवाल, अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्ता, पीओ डूडा प्रभात कुमार मिश्रा, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी विनय कुमार राय, प्रवीन राज सिंह सहित पार्षदगण एवं अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed