फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: 130 people including BSA infected corona

अलीगढ़ : बीएसए सहित 130 लोग कोरोना संक्रमित

Sat, 05 Sep 2020 02:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: 130 people including BSA infected corona
जिला अस्पताल में कोरोना वायरस की जांच के लिए नमूना लेते। - फोटो : CITY OFFICE
बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित 130 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आए हैं। जनपद में अब संक्रमित लोगों की संख्या 5020 तक पहुंच गई है, जबकि अब तक 3491 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। शुक्रवार को 112 लोग निरोग होकर अस्पताल से घर पहुंचे हैं। कुल 2247 लोगों की जांच हुई थी।
विज्ञापन

जेएन मेडिकल कॉलेज, पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय, प्राइवेट लैब एवं एंटीजन टेस्ट में शुक्रवार को 130 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। 18 से 40 आयु वर्ग के 57 युवा एवं 38 महिलाएं हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। इसकी वजह से बीएसए दफ्तर में खलबली मच गई है। कई लोग उनके संपर्क में आए थे। इसके अतिरिक्त विजयगढ़ चांदनी चौक के आठ, शेखपुर अतरौली के पांच, सुरेंद्रनगर गोंविद पार्क कॉलोनी के पांच और विष्णुपुरी के पांच लोग कोरोना की चपेट में आए हैं। पिपली, धनीपुर के सफेदपुर, विश्वनाथपुरम और नगला मानसिंह के तीन-तीन तथा समर्थ अपार्टमेंट, मुकुंदपुर, शास्त्रीनगर के दो-दो लोग संक्रमित हुए हैं। डीएम चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि लक्षण के आधार पर संक्रमित मरीजों को होम आइसोलेट एवं कोविड 19 अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है। उनके परिजनों को होम क्वारंटीन कर नमूना लिया जाएगा। संपर्क में आए लोगों की भी जांच होगी।
विज्ञापन

जमीन पर बैठाकर लिया जा रहा नमूना
मलखान सिंह जिला अस्पताल में कोरोना की जांच कराने पहुंच रहे लोगों को जमीन पर बैठाकर नमूना लिया जा रहा है। इस पर कुछ लोगों ने आपत्ति दर्ज की है। जांच स्थल को नियमित सैनिटाइज भी नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed