{"_id":"5e0e47978ebc3e88110a4f48","slug":"alert-in-the-city-regarding-juma-aligarh-news-ali2230121175","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुमे की नमाज को लेकर शहर में आज अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुमे की नमाज को लेकर शहर में आज अलर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नागरिकता संशोधन कानून के विरोध के मद्देनजर शुक्रवार को जुमे की नमाज पर शहर में विशेष सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। शहर में शुक्रवार को अलर्ट के तहत सेक्टर स्कीम, धारा 144 लागू रहेगी। एएमयू, जमालपुर, शाहजमाल, ऊपरकोट पर विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। इन इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती रहेगी। खुफिया तंत्र को भी अलर्ट कर शहर के समुदाय विशेष बाहुल्य इलाकों से इनपुट जुटाया जा रहा है। हालांकि, शुक्र है कि इस जुमे पर इंटरनेट सेवा को बाधित नहीं किया गया है।
जिला प्रशासन के मुताबिक, शहर में धारा 144 लागू है। किसी भी चौराहा, सार्वजनिक स्थल पर अधिक लोगों को एक साथ खड़े होने की इजाजत नहीं है। जनता से अनुरोध किया जा रहा है कि वह शांति व्यवस्था कायम रखने में सहयोग करें। सोशल मीडिया और व्हाट्सएप, फेसबुक पर लोग अफवाहें न फैलाएं, इसे लेकर इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। इसके बावजूद सोशल मीडिया पर निगाह रखी जा रही है। समुदाय विशेष बहुल इलाकों जमालपुर, रसलगंज, शाहजमाल, लाल डिग्गी, शमशाद मार्केट आदि में पुलिस जुमे की नमाज के दौरान तैनात रहेगी। सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटों को हर आधा घंटे बाद हालात की रिपोर्ट एडीएम सिटी कार्यालय को बतानी होगी। एडीएम सिटी राकेश मालपाणी के अनुसार जुमे की नमाज को लेकर प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। किसी भी परिस्थिति से निपटने के पर्याप्त इंतजाम हैं।