फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Alert in Aligarh after getting IED in Delhi

दिल्ली में आईईडी मिलने के बाद अलीगढ़ में सतर्कता

Sat, 22 Aug 2020 09:03 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 09:03 PM IST
विज्ञापन
Alert in Aligarh after getting IED in Delhi
गांधी पार्क बस अड्डे चौराहे पर फ्लैगमार्च से पहले निर्देश देते अधिकारी। - फोटो : CITY OFFICE
दिल्ली में आईईडी के साथ पकड़े गए युवक से पूछताछ के बाद पूरे प्रदेश में अलर्ट जारी कर दिया गया है। अलीगढ़ में भी सतर्कता बढ़ाई गई है। यहां पर गणेश चतुर्थी, मोहर्रम, दो दिनी लॉकडाउन के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सार्वजनिक स्थलों, धार्मिक स्थलों, प्रशासनिक कार्यालयों के साथ रेलवे स्टेशन और बस स्टैंडों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

पुलिस, पीएसी और आरएएफ को भी गश्त पर लगाया गया है। लॉकडाउन के पहले दिन शनिवार को बेवजह घूमने वालों से पुलिस ने पूछताछ की। इस दौरान कई वाहन भी चेक किए गए। दिल्ली के नजदीक होने के कारण अति संवेदनशील अलीगढ़ में सुरक्षा एहतियातन बढ़ाई गई है।
विज्ञापन

एसएसपी मुनिराज जी ने कहा कि दिल्ली की सूचना के बाद प्रदेश में जारी अलर्ट के तहत सभी संदिग्ध व्यक्तियों को रोक कर जांच पड़ताल की जा रही है। सार्वजनिक स्थलों पर ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है। ट्रेनों और बसों से आने जाने वालों पर पैनी नजर रखी जा रही है। जिले की सीमाओं पर आने वाले वाहनों को भी चेक कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed