फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   al kuresh sosayati

बेटी की शादी में जरूरतमंदों को पूरी मदद

Thu, 28 May 2015 02:04 AM IST
अलीगढ़
अलीगढ़ Updated Thu, 28 May 2015 02:04 AM IST
विज्ञापन

अलीगढ़। अगर घर पर मंगनी करने में जगह कम पड़ती है या फिर दूसरी कोई परेशानी है तो अलकुरैश वेलफेयर सोसायटी पूरी मदद करने को तैयार रहेगी।

विज्ञापन

 शर्त यही है कि बेटी की मंगनी घर पर ही होगी और शादी में दहेज का प्रदर्शन नहीं होगा। अल कुरैश वेलफेयर सोसायटी का यह मिशन अब पुराने शहर से नए शहर की ओर चल पड़ा है। बुधवार को सोसायटी के सदस्यों ने दोदपुर में शफाक अहमद कुरैशी के आवास नादरा विल्ला पर उनकी सदारत में बैठक कर अभियान को आगे बढ़ाया।

शफाक अहमद कुरैशी ने कहा कि ये मिशन जनसहभागिकता से पूरा होगा। हरेक घर से सहयोग मांगा जाएगा ताकि सभी को उनकी राय के साथ इसमें जोड़ा जा सके। जहां मदद की जरूरत होगी सब मिल जुल कर उसकी मदद करेंगे। जिससे सोसायटी की साख को और बेहतर किया जा सके।

विज्ञापन

 यहां पर हाजी सलीम, तसव्वुर जमाल, नवेद आलम, हाजी ईरशाद, हाजी भूरा,  मो. शमशाद, हाजी अकरम,  हाजी सूखां, तेहसीम अहमद, अली असग़र, मो. भूरा, मो.अकरम, साबिर मियां, नोशाद कुरैशी, मो. निसार कलुआ, मो. अनसार, हकीम हाजी यामीन, साकीब कुरैशी, बब्बू कुरैशी, अकरम अबदुल्लाह, नवीन कुरैशी, मेहबूब कुरैशी, शादमान कुरैशी आदि मौजूद थे। इस मौके पर पर सोसायटी के अध्यक्ष शोहराब कुरैशी, प्रवक्ता एसएम यामीन, सचिव आरफीन, सचिव नौशाद कुरैशी, उपाध्यक्ष असलम ने अब तक के मिशन की पूरी जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed