फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   'Aks' will represent memoirs: Vishwanath

संस्मरण का प्रतिनिधित्व करेगा ‘अक्स’ : विश्वनाथ

Thu, 13 Oct 2022 01:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
'Aks' will represent memoirs: Vishwanath
वरिष्ठ साहित्यकार विश्वनाथ त्रिपाठी ने कहा कि कथाकार अखिलेश की पुस्तक अक्स संस्मरण का प्रतिनिधित्व करेगी। बुधवार को वह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खैर में अखिलेश की पुस्तक के लोकार्पण के दौरान बोल रहे थे। परिचर्चा की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने कहा कि अखिलेश की यह पुस्तक संस्मरण विधा में एक नया प्रस्थान है। सुल्तानपुर, प्रयागराज और लखनऊ का मूल चरित्र इस पुस्तक है।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व प्रसिद्ध आलोचक विनोद तिवारी ने कहा कि इस पुस्तक की शुरुआत आत्महत्या के एक दृश्य से होती है। आत्महत्या का संदर्भ लेकर अखिलेश, मानव जीवन से जुड़ी एक बड़ी बात कहते हैं, मनुष्य की जिंदगी निजी होते हुए भी सिर्फ उसकी निज की संपत्ति नहीं है।
विज्ञापन

उसके निज में समाज के रिश्तों का सबका अक्स मौजूद होता है। उन्होंने कहा कालिया जी पर लिखते हुए अखिलेश ने प्रयागराज के साहित्यिक परिवेश और जीवन को जीवंत कर दिया है। उन्होंने बहुत अच्छा सवाल उठाया है कि ऐसा नहीं है कि स्मृतियां गढ़ंत नहीं होतीं, सिर्फ उपन्यास ही गढ़ंत होते हैं। स्मृतियों में भी बहुत कुछ ऐसा होता है, जो मनुष्य द्वारा गढ़ा गया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

कथाकार अखिलेश ने कहा कि इस पुस्तक को लिखते हुए वह जितना दूसरे लोगों के बारे में लिख रहे थे, उतना ही अपने बारे में भी लिख रहे थे। एक तरह से देखा जाए तो यह एक ऐसी स्मृति यात्रा है, जिसमें जगह, चरित्र और स्व तीनों मिले हुए हैं। उन्होंने कहा कि मानव जीवन के जो बुनियादी सवाल हैं, उनसे टकराते हुए अपनी स्मृति को दर्ज किया गया है।
युवा आलोचक अमिताभ राय ने कहा कि इस पुस्तक में कथा साहित्य के तमाम तत्व मौजूद हैं। हिंदी साहित्य में रचनाओं की बाढ़ सी आई हुई है, लेकिन विधाएं संकुचित होती गई हैं। इस पुस्तक में अखिलेश का संपादक और आलोचक रूप मुखर होकर सामने आया है। भोपाल से आए युवा आलोचक अरुणेश शुक्ल ने कहा कि इस संस्मरण को लिखने की प्रविधि मौखिक इतिहास लेखन की प्रविधि है।
डॉ. दीपशिखा सिंह ने कहा कि इस पुस्तक में जो स्त्री चरित्र है, वे अपने पूरे व्यक्तित्व के साथ उपस्थिति दर्ज कराती हैं। यह इसीलिए संभव हुआ है कि अखिलेश की वैचारिक प्रतिबद्धता और वर्गीय सोच लोकतांत्रिक और समतामूलक है।

संदीप तिवारी ने कहा कि अखिलेश की कथा भाषा में वह जादू है कि सहज ही अपनी तरह आकर्षित करती है। शोधार्थी सुनील चौधरी ने विचार व्यक्त किए। संचालन जगन्नाथ दुबे ने किया। प्राचार्य डॉ. आरके गोस्वामी व अजय प्रताप सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed