फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Akhilesh ji, your father, Fufi and you were in power for 15 years, now they say that we will give electricity for free: Shrikant

अखिलेश जी, 15 साल आपके अब्बा, फूफी एवं आप सत्ता में रहे, अब कहते हैं फ्री में बिजली देंगे : श्रीकांत

Tue, 04 Jan 2022 08:54 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 08:54 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh ji, your father, Fufi and you were in power for 15 years, now they say that we will give electricity for free: Shrikant
अभिवादन स्वीकार करते मुख्यमंत्री योगी आ​दित्यनाथ, ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा व अन्य। - फोटो : CITY OFFICE
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार बनने पर 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने की घोषणा की है। कासिमपुर के नवाब सिंह ग्रामोदय इंटर कॉलेज में आयोजित जनसभा में ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा ने अखिलेश यादव पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि अखिलेश जी, 15 साल आप लोग सत्ता में रहे। पांच साल आपके अब्बा रहे। पांच साल आपकी फूफी रहीं और पांच साल आप स्वयं मुख्यमंत्री रहे। अब कह रहे हैं कि फ्री में बिजली देंगे।
विज्ञापन

ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि अखिलेश यादव कागजों पर घोषणा करते हैं। उन्हाेंने कहा कि छह हजार करोड़ रुपये की 660 मेगावाट की हरदुआगंज तापीय विद्युत परियोजना का लोकार्पण होने पर अखिलेश यादव जरूर दावा करने वाले हैं कि इस प्लांट को हमने लगाया था। (दिसंबर 2015 में अखिलेश यादव ने इस प्लांट की नींव रखी थी)। श्रीकांत शर्मा ने सवाल उठाया कि 2016 में आपकी (अखिलेश यादव) क्या स्थिति थी। जब 2017 में हमारी सरकार आई थी तो इस काम को तेज गति से शुरू किया गया। कोविड के बावजूद तय समय सीमा के अंदर इस प्रोजेक्ट को पूरा किया। पहले की सरकार में भ्रष्टाचार होता था। कमीशन तय होता था। हमने दो रुपये 99 पैसे में पीपीए लिए हैं। पहले की सरकार आठ व नौ रुपये में लेती थी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बिजली के बिना विकास संभव नहीं है।
श्रीकांत शर्मा ने कहा कि 2017 के पहले ऊर्जा विभाग की दयनीय स्थिति थी। विभाग आईसीयू में था और हांफ रहा था। आईसीयू से निकाल कर पटरी पर लाया गया है। गांवों में अंधेरा रहता था। हमारी सरकार की कोशिश झोपड़ी तक बिजली पहुंचाने की है। ग्रामीण क्षेत्र में 18 घंटे, तहसील में 20 एवं शहर में 24 घंटे बिजली आपूर्ति का रोस्टर है। आज प्रदेश का अंधेरा दूर हो गया है। हमने प्रति वर्ष 50 हजार किसानों को ट्यूबवेल कनेक्शन देने का काम किया है। गरीब व किसानों को और सस्ती बिजली उपलब्ध कराएंगे। बिजली है तभी मोबाइल, टैबलेट, लैपटॉप एवं कंप्यूटर सहित अन्य उपकरण चलेगा। वो दिन याद कीजिए जब मोबाइल चार्ज करने के लिए गांव से शहर आना पड़ता था। श्रीकांत शर्मा ने संबोधन के दौरान विद्युत विभाग की उपलब्धियां भी गिनाईं। प्रभारी मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कारण उत्तर प्रदेश का नाम दुनिया में गूंज रहा है। अलीगढ़ में दंगे से बात शुरू होती थी। आज किसी की औकात नहीं है। राज्यमंत्री संदीप सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की हमारी जनपद पर विशेष कृृपा रहती है। यहां विश्वविद्यालय एवं चिकित्सा सुविधाएं दी है। यहां से संकल्प लेकर जाए कि राष्ट्रहित में चलने वाली सरकार का हाथ मजबूत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed