फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Airforce personnel unhappy with police action, video goes viral

Aligarh News: पुलिस कार्रवाई से एयरफोर्स कर्मी असंतुष्ट, वीडियो वायरल

Wed, 21 May 2025 02:16 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 21 May 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Airforce personnel unhappy with police action, video goes viral
कस्बा के गांव जलालपुर निवासी वायु सेना में तैनात एक कर्मी का भावुक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें कर्मी ने गांव के ही आरोपियों पर 300 गज जमीन कब्जाने व प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा कोई कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। इधर, पिसावा थाना पुलिस ने आरोपियों पर विधिक कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन




एयरफोर्स कर्मी के वायरल वीडियो के अनुसार उन्होंने गांव में अपनी 300 गज की जमीन पर चहारदीवारी बना कर भूसा, उपले भर रखे थे। 30 अप्रैल को आरोपियों ने दीवार तोड़कर दरवाजा हटा दिया और दरवाजे की जगह पर अपनी दीवार बना कर कब्जा कर लिया। जब गांव में रह रहे पिता ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उन्हें पीट दिया।
विज्ञापन




पीड़ित पक्ष जब मुकदमा लिखाने गया तो थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने कोई कार्रवाई नहीं की। परिजन शाम तक थाने पर बैठे रहे, तब जाकर पुलिस ने आरोपी भूरा, श्रीओम, कुलदीप, अजब सिंह, सूरजपाल, रमा, रेखा, रजनी व भावना के खिलाफ पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा लिख लिया। एक आरोपी को शांति भंग में पाबंद कर दिया गया। कोई उचित कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन




एयरफोर्स कर्मी एयर फोर्स के जवान ने जोधपुर में अपनी ड्यूटी पर हैं। सीओ खैर वरुण कुमार ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए कहा है कि राजस्व टीम व पुलिस टीम ने स्थलीय निरीक्षण किया है। दो पक्षों में जमीन को लेकर विवाद है और मुकदमा सिविल कोर्ट में विचाराधीन है। विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed