अलीगढ़: कृषि शिक्षा मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने दी ड्रोन फर्टिलाइजर की जानकारी, आप भी जानिए आखिर ये है क्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के कृषि शिक्षा मंत्री सूर्य प्रताप शाही शनिवार को अलीगढ़ के दौरे पर आए और उन्होंने यहां सरकार की किसानों से संबंधित योजनाओं के बारे में जानकारी दी। प्रताप शाही ने कहा प्रदेश सरकार ड्रोन फर्टिलाइजर की शुरुआत कराने जा रही है। इस तकनीक के इस्तेमाल से किसान को खाद व कीटनाशक दवाओं की मात्रा में होगी बचत जिससे उन्हें लाभ होगा। इतना ही नहीं इससे खाद व कीटनाशक दवाओं से होने वाली बीमारियों से भी बचाव होगा। ड्रोन फर्टिलाइजिंग से किसान के श्रम और समय की बचत होगी। उन्होंने जानकारी दी कि विश्वविद्यालयों के माध्यम से ड्रोन के लिए प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा ताकि ज्यादा से ज्यादा किसानों तक इसकी पहुंच हो सके।
उन्होंने बताया कि इसको लखनऊ में एक प्रदर्शिनी का आयोजन किया गया था। इस दौरान इसके बारे में जानकारी ली गई और अब मैं इस बात से सहमत हूं कि इसके प्रयोग से न सिर्फ खाद व कीटनाशक दवाओं के इस्तेमाल में कमी आएगी बल्कि हमारे किसान भाईयों को स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा।
ड्रोन तकनीक से ये है फायदा
इस तकनीक से उर्वरक/कीटनाशक के छिड़काव के लिए ड्रोन के उपयोग और जल प्रबंधन और मिट्टी परीक्षण के लिए आईओटी के बारे में बताया जाता है। इसके अलावा, किसानों को खाद्य प्रौद्योगिकी क्षेत्र में व्यावसायिक संभावनाओं के बारे में भी जानकारी दी जाती है। इस तकनीक का सबसे ज्यादा फायदा यह है कि इससे किसानों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले बुरे असर उसे उन्हें बचाया जा सकता है।