फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   After the Katti

कट्टी के बाद अतिक्रमण पर गाज

Sun, 26 Mar 2017 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
अमर उजाला ब्यूूराे Updated Sun, 26 Mar 2017 02:21 AM IST
विज्ञापन
After the Katti
After the Katti - फोटो : Dig Vishal
शहर की घनी आबादी वाले इलाके रसलगंज, बारहद्वारी, महावीर गंज, रेलवे रोड इलाके में शनिवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। यहां नाले और नालियों पर बने रैंप तोड़ दिए गए। अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों से करीब 10 हजार रुपये जुर्माना भी वसूला गया है। इस दौरान कुछ दुकानदारों ने  इस कार्रवाई पर एतराज जताते हुए अधिकारियों से नोकझोंक की थी। इस व्यावसायिक इलाके में यातायात को सुगम बनाने के लिए नगर निगम ने कई निर्देश भी जारी किए।
विज्ञापन

अभियान की शुरुआत रसलगंज से हुई। सड़कों पर खड़ी होनी वाली रेहड़ियों को पीछे करवाया। यहां पर टीम को किसी खास मशक्कत की जरूरत नहीं पड़ी। सराय हकीम, बारहद्वारी, महावीर गंज, पत्थर बाजार, रेलवे रोड पर भी अभियान चलाया। नाले-नालियों पर बने रैंप तोड़े गए। करीब एक दर्जन दुकानदारों पर 10 हजार रुपये जुर्माना ठोका गया। इसके साथ ही नगर निगम ने निर्देश जारी किया है कि दुकानदार दुकानों के आगे स्थित नाले-नालियों पर लोहे की ग्रिल लगाएंगे, जिस पर केवल ग्राहक खड़े होंगे। दुकानदार इस पर कोई सामान, काउंटर या डिस्प्ले आदि नहीं रखेंगे। इस अभियान में सिटी मजिस्ट्रेट विमल अग्रवाल, नगर निगम से सभापति यादव, अधिशासी अभियंता रमाकांत, अवर अभियंता कपिल, अमरीश, स्वच्छता निरीक्षक ऋषिपाल यादव, अनिल कुमार आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन

भाजपा कार्यालय के नीचे पकड़ी तेल की कालाबाजारी
अतिक्रमण हटाओ अभियान जब बारहद्वारी पर पहुंचा तो यहां पर सिटी मजिस्ट्रेट के कदम एक मिट्टी का तेल बेचने वाले की दुकान पर रुक गए। भाजपा के महानगर कार्यालय के नीचे ही चल रही इस दुकान पर अवैध ढंग से मिट्टी का तेल बिक रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट विमल अग्रवाल ने दुकान में साथ चल रहे स्टाफ को भेजा तो अंदर काले रंग के ड्रमों में मिट्टी का तेल था। इस पर सिटी मजिस्ट्रेट ने शंका जताते हुए दुकान पर मौजूद लोगों से पूछा कि यहां पर यह कैसे बिक रहा है? इस पर दुकान पर मौजूद लोग कोई जवाब नहीं दे पाए।
सिटी मजिस्ट्रेट के सख्त रुख अपनाने पर दुकान के ऊपर स्थित घर में बैठा दुकानदार नीचे आ गया। उसने मिट्टी के तेल होने की बात नकारी और उसे सफेद तेल बताते हुए सफाई देने लगा। इस पर सिटी मजिस्ट्रेट ने जिला पूर्ति अधिकारी को पूरे मामले की जांच के आदेश दिए। इस दौरान दुकानदार ने एक भाजपा विधायक का नाम लेकर साथ चल रहे आईपीएस अधिकारी अमित कुमार से फोन पर बात कराने की पेशकश की, लेकिन उन्होंने बात करने से मना कर दिया। 

स्वेच्छा से हटाए कब्जे
इस अभियान की खास की बात यह रही कि बहुत बड़ी संख्या में दुकानदारों व अन्य लोगों ने स्वेच्छा से पहले ही अपने अतिक्रमण हटा लिए थे। रसलगंज पर तो तीन दिन पहले ही दुकानदारों ने अपने अतिक्रमण हटा लिए थे। इस प्रकार के अनुशासित अभियान के लिए प्रशासन और नगर निगम ने लोगों को बधाई दी है। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed