फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   After six generations, a different family became the Naib City Mufti.

Aligarh News: छह पीढ़ी बाद दूसरे खानदान से बने नायब शहर मुफ्ती

Sun, 22 Mar 2026 02:57 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
After six generations, a different family became the Naib City Mufti.
संबोधित करते नायब मुफ्ती मौलाना अयूब खान। - फोटो : samvad

विज्ञापन
शनिवार 21 मार्च 2026, अलीगढ़ के इतिहास में हमेशा याद रखा जाएगा। छह पीढ़ी बाद शहर मुफ्ती खालिद हमीद के खानदान से अलग किसी नायब शहर मुफ्ती को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।



शहर मुफ्ती के हवाले से समाजसेवी गुलजार अहमद ने बताया कि अब तक शहर मुफ्ती खालिद हमीद के खानदान से ही लगातार सात शहर मुफ्ती हुए हैं। इसकी शुरुआत सन 1865 में प्रसिद्ध उलमा लुफ्तुल्ला साहब से होती है, जो इस खानदान से पहले शहर मुफ्ती बने।
विज्ञापन


इसके बाद उनके बेटे इनायत उल्लाह ने यह जिम्मेदारी संभाली। उनके बाद इसी सिलसिले में उनके मझले बेटे अमानत उल्लाह की ताजपोशी हुई, वे कारी भी थे। वर्ष 1949 में उनके बेटे हफीज उल्लाह शहर मुफ्ती बने, जो 1963 तक इस पद पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके इंतकाल के बाद एक जनवरी 1964 को अब्दुल क्यूम शहर मुफ्ती बने। वर्ष 2000 में असदउल्लाह को यह जिम्मेदारी दी गई, वे अब्दुल क्यूम साहब के भाई थे। वर्ष 2007 में उनका इंतकाल हुआ तो खालिद हमीद शहर मुफ्ती बनाए गए। अब 161 वर्ष बाद पहली बार इस खानदान से अलग किसी व्यक्ति को नायब मुफ्ती की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed