{"_id":"5eb805618ebc3e90274508a4","slug":"after-mother-s-death-shock-son-also-died-city-office-news-ali233321284","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां की मौत का लगा सदमा, बेटे ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां की मौत का लगा सदमा, बेटे ने तोड़ा दम
विज्ञापन
फिरदौस नगर में मां की मौत के सदमे से बेटे की मौत हो गई। मदर्स डे पर उसे मां की कब्र के पास सुपुर्दे खाक कर दिया गया।
लंबे समय से बीमार चल रहीं 55 वर्षीय नूरजहां ने इलाज के दौरान जेएन मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। परिजन नूरजहां के शव को घर ले गए। शनिवार की सुबह करीब 10 बजे जब परिजन नूरजहां को सुपुर्दे खाक करने के लिए ले जाने लगे, तभी 25 वर्षीय बेटा अमीरउज्जमा गश खाकर गिर गया। तबीयत बिगड़ गई, एक हाथ और पैर पैरालाइज हो गया। आनन-फानन में अमीर को जेएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां कुछ घंटे बाद मौत हो गई।
रविवार को अमीर को मां की कब्र के पास सुपुर्दे खाक कर दिया गया। रविवार को मदर्स डे भी था। मां-बेटे की मौत की खबर सुनकर हर कोई हतप्रभ रह गया। चार बेटों में अमीर सबसे छोटा था। बड़े बेटे का बहुत पहले इंतकाल हो चुका है।