फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   After killing the factory worker, the dead body was thrown in the drain.

अलीगढ़ : फैक्टरी मजदूर की हत्या कर शव नाले में फेंका

Thu, 07 Apr 2022 12:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
After killing the factory worker, the dead body was thrown in the drain.
महानगर के क्वार्सी क्षेत्र के एटा बाईपास पर मंगलवार रात एक ताला फैक्टरी मजदूर की गला दबाकर हत्या कर दी गई और शव नाले में फेंक दिया गया। बुधवार सुबह उसका शव मिला। हत्या करने वाले और उसके कारणों से परिवार व पुलिस अनभिज्ञ है। सीसीटीवी के आधार पर जांच शुरू कर दी है। वहीं पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

मूल रूप से संजय गांधी कालोनी निवासी 40 वर्षीय चंद्रपाल नगला मान सिंह की एक ताला फैक्टरी में मजदूरी करता था। दो बच्चों का पिता चंद्रपाल मंगलवार रात घर से खाना खाने के बाद किसी को कमेटी की किश्त के दस हजार रुपये देने जाने की बोलकर गया था। इसके बाद वह नहीं लौटा। इसी बीच बुधवार सुबह कालोनी के कुछ लोग बाईपास से निकले तो उन्हें वहां नाले में शव पड़ा मिला। उसकी पहचान चंद्रपाल के रूप में हुई। खबर पर परिजन भी आ गए और पुलिस पहुंच गई। पिता लायक राम के अनुसार उसे अंदेशा है कि बेटे की लूट के बद हत्या कर शव फेंका गया है। सिर पर भी चोट के निशान हैं। जेब से दस हजार रुपये और एक मोबाइल गायब है। हालांकि किसी प्रकार की रंजिश से पिता व परिवार ने इनकार किया। इधर, पोस्टमार्टम में गला दबाकर हत्या होने की पुष्टि हुई है। इंस्पेक्टर क्वार्सी विजय सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। शव पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंप दिया है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा। फिलहाल जांच जारी है।
विज्ञापन

सिक्योरिटी गार्ड की संदिग्ध हालत में मौत
अलीगढ़। जवां क्षेत्र के गांव वीरपुर के सिक्योरिटी गार्ड की तबियत बिगड़ने पर परिजनों ने दीनदयाल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई। बताया गया है कि 42 वर्षीय रविन्द्र कुमार रामघाट रोड स्थित एक एजेंसी पर सिक्योरिटी गार्ड था । रोजाना की तरह बुधवार को वह एजेंसी पर आया। जहां दोपहर में तबियत बिगड़ गई। उसे दीनदयाल अस्पताल लाया गया। जहां कुछ ही देर में ही उसे मृत घोषित कर दिया गया। पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। विसरा संरक्षित किया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

माछुआ नहर में मिले शव की पहचान हुई
हरदुआगंज क्षेत्र की माछुआ नहर में मिले शव की पहचान नगला किला के वृद्ध के शव के रूप में हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बुधवार को पोस्टमार्टम पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान 70 वर्षीय सफीक उर्फ सूबी के रूप में की। परिवार ने बताया कि वे छह बच्चों के पिता थे और पत्नी भी जीवित है। दो अप्रैल को वह घर से दवा लेने गए थे । इसके बाद नहीं लौटे। तभी से परिजन तलाश रहे थे। इधर, 4 अप्रैल को माछुआ नहर में सफीक का शव पड़ा मिला। शिनाख्त न होने पर शव पोस्टमार्टम केंद्र में रखा हुआ था। जहां परिजन बुधवार को पहुंचे और पहचान लिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण पानी में डूबना बताया जा रहा है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed