{"_id":"6134e11aa39014773733692f","slug":"after-converting-girl-got-married-in-the-temple-with-her-lover-in-aligarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: धर्म परिवर्तन कर युवती ने प्रेमी संग मंदिर में की शादी, इलाके में चर्चा का विषय बना यह विवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: धर्म परिवर्तन कर युवती ने प्रेमी संग मंदिर में की शादी, इलाके में चर्चा का विषय बना यह विवाह
Sun, 05 Sep 2021 08:54 PM IST
Vikas Kumar
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 05 Sep 2021 08:54 PM IST
सार
कासगंज निवासी युवती की फोन के जरिए गांव नगला बिजौली के एक युवक से दोस्ती हो गई। दोनों अलग समुदाय से थे। घर वाले भी शादी के लिए राजी नहीं थे। लेकिन दोनों ने साथ जीने की कसम खा ली। रविवार को युवती प्रेमी के घर पहुंच गई और साथ रहने को कहा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
विस्तार
पालीमुकीमपुर थाना क्षेत्र के गांव बिजौली के मंदिर में युवती ने धर्म परिवर्तन कर प्रेमी संग शादी रचा ली। मंदिर में शिव लिंग के समक्ष फेरे लेकर दोनों जीवन साथी बन गए। मंदिर में प्रेमी प्रेमिका द्वारा शादी करने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। पुजारी ने मंत्रोच्चारण के साथ शादी की रस्म पूरी कराई।
विज्ञापन
कासगंज निवासी युवती की फोन के जरिए गांव नगला बिजौली के एक युवक से दोस्ती हो गई। दोनों अलग समुदाय से थे। घर वाले भी शादी के लिए राजी नहीं थे। लेकिन दोनों ने साथ जीने की कसम खा ली। रविवार को युवती प्रेमी के घर पहुंच गई और साथ रहने को कहा।
विज्ञापन
प्रेमी ने कहा कि वह उससे मंदिर में शादी करेगा। इसके लिए युवती भी राजी हो गई। युवती ने पहले अपना धर्म परिवर्तन किया और प्रेमी के साथ शादी रचाई। फेरे पूरे होने के बाद युवक अपनी प्रेमिका से पत्नी बनी युवती को अपने घर ले गया जहां शादी के बाद दुल्हन के घर आने की रस्म अदायगी की गई। प्रेमी प्रेमिका की यह शादी क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही।
विज्ञापन