फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Advocates' uproar over corruption in Koil Tehsil

कोल तहसील में भ्रष्टाचार को लेकर अधिवक्ताओं का हंगामा

Wed, 03 Aug 2022 01:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Advocates' uproar over corruption in Koil Tehsil
तहसील कोल का गेट बंद कर अधिकारियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते अधिवक्ता। - फोटो : CITY OFFICE
कोल तहसील में मंगलवार को तहसील राजस्व बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने तहसील में भ्रष्टाचार एवं अफसरों की कार्यशैली को लेकर जमकर हंगामा किया। उन्होंने तहसील में जलूस निकाला और मुख्य द्वार पर धरने पर बैठ गए। अधिवक्ताओं ने न्यायालय के कार्य बहिष्कार का भी एलान किया है।
विज्ञापन

सुबह अधिवक्ताओं ने तहसील में बैठक की, फिर परिसर में तहसील प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला। इसके बाद मुख्य द्वार पर आ गए। यहां वे धरने पर बैठ गए और नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। राजस्व बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रमेश कुमार सिंह एवं महासचिव अभय कुमार सिंह ने आरोप लगाया कि तहसील में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अफसरों की कार्यशैली ठीक नहीं है। आरोप लगाया कि अधिकारी अपने कार्यालयों के दरवाजे बंद कर भूमाफिया और राजनीतिक संरक्षण प्राप्त लोगों से मिलकर कार्य कर रहे हैं और बदले में घूस ले रहे हैं, जबकि अधिवक्ताओं के सही कार्यों को भी नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि तहसील में कई कर्मचारी छह-सात साल बाद भी जमे हैं। अफसरों के चहेते होने के कारण इनका कहीं स्थानांतरण नहीं हो रहा है। अधिवक्ताओं ने कहा कि कि भ्रष्ट अफसर एवं कर्मचारियों का स्थानांतरण न होने तक सभी न्यायालयों का कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। प्रदर्शन करने वालों में नीरज सिंह, राजकुमार भारद्वाज, संतोष सिंह, आनंद विक्के, आरके पाठक, निधीश भट्ट, मलखान सिंह, राजबहादुर सिंह, रामवीर सिंह, जीपी सिंह, महावीर सिंह, शैलेंद्र सिंह, रवि चौहान, चेतन शर्मा, राजेंद्र गहलोई, ओपी शर्मा, विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी अधिवक्ताओं को न्यायालय में पूरा समय दिया जाता है। कार्यालयों में नियमित जन सुनवाई होती है। कुछ अधिवक्ता गलत काम करने को अनावश्यक दबाव डाल रहे थे। एक अधिवक्ता से सरकारी जमीन कब्जामुक्त कराई गई है। इसको लेकर जानबूझकर विरोध कर रहे हैं।
- संजीव ओझा, एसडीएम कोल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed