फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Advocates boycotted the court seeking transfer of Iglas SDM

Aligarh News: अधिवक्ताओं ने किया कोर्ट का बहिष्कार, इगलास एसडीएम का चाह रहे ट्रांसफर

Mon, 20 Feb 2023 09:35 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 20 Feb 2023 09:35 PM IST
सार

लंबे समय से अधिवक्ता एसडीएम भावना विमल पर नियमों की अनदेखी कर काम करने का आरोप लगाते हुए कार्य बहिष्कार करते चले आ रहे हैं। संपूर्ण समाधान दिवस के बाद सभाकक्ष में अपर जिलाधिकारी वित्त अमित कुमार भट्ट ने एसडीएम व अधिवक्ताओं के बीच सुलह कराने का प्रयास किया।

विज्ञापन
Advocates boycotted the court seeking transfer of Iglas SDM
संपूर्ण समाधान दिवस में अधिवक्ताओं से बात करते सीडीओ एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इगलास तहसील के अधिवक्ताओं ने सोमवार को एसडीएम भावना विमल की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी जाहिर कर उनके खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही स्थानांतरण न होने तक कोर्ट का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। 

विज्ञापन


लंबे समय से अधिवक्ता एसडीएम भावना विमल पर नियमों की अनदेखी कर काम करने का आरोप लगाते हुए कार्य बहिष्कार करते चले आ रहे हैं। संपूर्ण समाधान दिवस के बाद सभाकक्ष में अपर जिलाधिकारी वित्त अमित कुमार भट्ट ने एसडीएम व अधिवक्ताओं के बीच सुलह कराने का प्रयास किया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने कहा कि एसडीएम कोर्ट में नियम विरुद्ध तरीके से कार्य करतीं हैं। उनका व्यवहार भी अधिवक्ताओं के साथ ठीक नहीं रहता है। 
विज्ञापन


एसडीएम भावना विमल ने एक अधिवक्ता द्वारा की गई टिप्पणी को लेकर कहा कि अगर कोई अधिवक्ता अमर्यादित व्यवहार करता है तो बर्दाश्त नहीं करेंगी। तभी अधिवक्ताओं व एसडीएम के बीच नोकझोंक हो गई। एसडीएम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अधिवक्ता सभाकक्ष से बाहर निकल गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिवक्ता संगठन के पदाधिकारी वीरेन्द्र कुमार शर्मा नोटरी एडवोकेट व रामकुमार शर्मा का कहना है कि एसडीएम के स्थानांतरण तक कोर्ट का बहिष्कार जारी रहेगा। वहीं, अपर जिलाधिकारी वित्त का कहना है कि अधिवक्ताओं द्वारा रखी गई समस्याओं के समाधान के साथ ही बार व बैंच के मध्य मधुर संबंध स्थापित कराकर समाधान करा दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed