फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Advocate dies after mistaking water for pesticide

Aligarh News: पानी समझकर पी लिया कीटनाशक, एक अधिवक्ता की माैत, दूसरे का चल रहा इलाज, हालत गंभीर

Wed, 29 Oct 2025 03:19 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Wed, 29 Oct 2025 03:19 AM IST
सार

अधिवक्ता पंकज कुमार रावल अपने साथी अधिवक्ता सतीश कुमार व एक अन्य साथी के साथ मुर्गी फॉर्म हाउस पर पार्टी कर रहे थे। इनमें से एक साथी पहले कहीं चला गया। इसी बीच अधिवक्ता पंकज कुमार रावल व सतीश कुमार को प्यास लगी तो उन्होंने कमरे में पहले से रखी दो प्लास्टिक केन में से एक में रखे कीटनाशक को ही पानी समझकर पी लिया।

विज्ञापन
Advocate dies after mistaking water for pesticide
मृतक अधिवक्ता पंकज कुमार रावल - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अलीगढ़ में मडराक  थाना क्षेत्र के मईनाथ गांव स्थित मुर्गी फॉर्म हाउस में 26 अक्तूबर देर शाम पार्टी कर रहे दो अधिवक्ता दोस्तों ने पानी समझकर प्लास्टिक केन में रखे कीटनाशक को पी लिया। इससे दोनों की हालत बिगड़ गई। इसमें एक अधिवक्ता की इलाज के दौरान मौत हो गई। दूसरे का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


थाना मडराक क्षेत्र के मनोहरपुर कायस्थ निवासी अधिवक्ता पंकज कुमार रावल (45) अपने साथी अधिवक्ता सतीश कुमार निवासी मईनाथ व एक अन्य साथी के साथ 26 अक्तूबर देर शाम मुर्गी फॉर्म हाउस पर पार्टी कर रहे थे। इनमें से एक साथी पहले कहीं चला गया। इसी बीच अधिवक्ता पंकज कुमार रावल व सतीश कुमार को प्यास लगी तो उन्होंने कमरे में पहले से रखी दो प्लास्टिक केन में से एक में रखे कीटनाशक को ही पानी समझकर पी लिया। इससे दोनों को शरीर में तेज जलन उठने लगी।
विज्ञापन


हालत बिगड़ी तो फॉर्म पर तैनात चाैकीदार ने इसकी सूचना परिजनों को दी। फिर कुछ लोगों की मदद से दोनों को गाड़ी से सासनी गेट स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत बिगड़ने पर परिजन अधिवक्ता पंकज कुमार रावल व सतीश कुमार को जेएन मेडिकल काॅलेज लेकर पहुंचे। जहां से हालत गंभीर देखते हुए उन्हें नोएडा सेक्टर 110 के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। देर रात पंकज कुमार रावल ने इलाज के दाैरान दम तोड़ दिया। वह 11 वर्षीय बेटे प्रदीप उर्फ प्रिंस के पिता थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी रेनू समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। नोएडा पुलिस ने 28 अक्तूबर को पोस्टमार्टम कराया। दूसरे साथी अधिवक्ता सतीश कुमार का गंभीर हालत में दिल्ली के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। सीओ इगलास महेश कुमार का कहना है मामला संज्ञान में नहीं है। परिजनों ने कोई तहरीर या शिकायत भी नहीं दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed