फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Administration will give land in Navipur to Agriculture Department

अंडला के बदले कृषि विभाग को नवीपुर में जमीन देगा प्रशासन

Thu, 11 Feb 2021 01:29 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 01:29 AM IST
विज्ञापन
Administration will give land in Navipur to Agriculture Department
अंडला में डिफेंस कॉरिडोर के निर्माण के लिए कृषि विभाग से ली गई 45 हेक्टेयर जमीन के बदले प्रशासन ने नवीपुर में विभाग को 25.660 हेक्टेयर जमीन देने का प्रस्ताव तैयार कर लिया है। चिह्नित की गई भूमि बंजर के तौर पर राजस्व विभाग के नाम पर दर्ज है।
विज्ञापन

मंडलायुक्त गौरव दयाल ने कृषि विभाग को औद्योगिक विकास विभाग द्वारा जमीन उपलब्ध कराने के संबंध में आदेश दिया था। इसके बाद जिला प्रशासन ने जमीन की तलाश की। एडीएम प्रशासन देवी प्रसाद पाल ने बताया कि अतरौली के नवीपुर ग्राम में गाटा संख्या 1149 की जमीन, जिसका रकबा 20.134 हेक्टेयर है। गाटा संख्या 1198 की जमीन जिसका रकबा 5.104 हेक्टेयर और गाटा 1200 की जमीन 0.422 हेक्टेयर जमीन है। इनका कुल रकबा 25.660 हेक्टेयर है। यह भूमि राजस्व विभाग की है और बंजर के तौर पर दर्ज है। इसे कृषि विभाग को जमीन के बदले जमीन देने के लिए चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed