फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Administration organize religious events in temples on Navratri and Ram Navami

Aligarh News: नवरात्रि एवं रामनवमी पर मंदिरों में प्रशासन कराएगा धार्मिक आयोजन, तैयारियां पूरी

Tue, 21 Mar 2023 11:54 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 21 Mar 2023 11:54 PM IST
सार

अतरौली में रामनवमी पर चामड़ मंदिर टेढ़ा नीम, सराय शेख, खैर में पथवारी मंदिर, फत्ते नगला, देवी मंदिर अजीत नगर जट्टारी एवं बड़ी पथवारी कस्बा खैर, गभाना में प्राचीन माता मंदिर नगला नत्था, इगलास में पथवारी मंदिर गोंडा रोड पर देवी भजन गायन, दुर्गा सप्तशती पाठ, देवी जागरण, अखंड रामायण पाठ, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, भजन, लोक गायन के कार्यक्रम आयोजित होंगे।

विज्ञापन
Administration organize religious events in temples on Navratri and Ram Navami
चैत्र नवरात्रि

विस्तार

अलीगढ़ शासन के निर्देश पर चैत्र मास की नवरात्रि को लेकर होने वाले सरकारी आयोजनों की तैयारियां पूरी हो गई हैं। अपर जिलाधिकारी नगर मीनू राणा ने बताया है कि सभी एसडीएम द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गयीं हैं। 

विज्ञापन


तहसील कोल में 19 स्थानों दौलताबाद चामुंडा मंदिर, नव दुर्गा मंदिर ज्वालापुरी, देवी मंदिर सारसौल, काली माता मंदिर सासनीगेट, देवी माता मंदिर गांधी पार्क, चिंताहरण मंदिर मसूदाबाद, कामाख्या मंदिर नगला मौलवी, चिंताहरण मंदिर प्राचीन सिद्धपीठ अचल ताल, प्राचीन सिद्ध पीठ महालक्ष्मी मंदिर ब्राह्मणपुरी, पथवारी माता मंदिर नगला मसानी, पथवारी माता मंदिर पुराना हाथरस अड्डा, श्री रामेश्वर महाराजजी लाल मंदिर निरंजनपुरी, देवी मंदिर साकेत कॉलोनी, देवी मंदिर सुरेंद्रनगर, पूर्णांगिरी मंदिर आईटीआई रोड, हनुमान मंदिर बरौला बाईपास, महाकालेश्वर एवं नव देवी दुर्गा मंदिर हरदुआगंज के साथ ही 
विज्ञापन


अतरौली में रामनवमी पर चामड़ मंदिर टेढ़ा नीम, सराय शेख, खैर में पथवारी मंदिर, फत्ते नगला, देवी मंदिर अजीत नगर जट्टारी एवं बड़ी पथवारी कस्बा खैर, गभाना में प्राचीन माता मंदिर नगला नत्था, इगलास में पथवारी मंदिर गोंडा रोड पर देवी भजन गायन, दुर्गा सप्तशती पाठ, देवी जागरण, अखंड रामायण पाठ, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, भजन, लोक गायन के कार्यक्रम आयोजित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने अधिशासी अधिकारियों, नगर पालिका परिषद एवं जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिए कि समस्त मंदिर क्षेत्रों में साफ- सफाई और आवारा जानवरों को वहां पर न जाने पाए जाने की व्यवस्थाएं कराएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed