फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Administration alert to prevent dengue

अलीगढ़ः डेंगू से बचाव के लिए प्रशासन अलर्ट

Fri, 17 Sep 2021 08:38 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 08:38 PM IST
विज्ञापन
Administration alert to prevent dengue
बरसात के मौसम में फैलने वाले डेंगू रोग नियंत्रण को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड़ पर है। जिलाधिकारी ने बृहस्पतिवार सायं नगरीय क्षेत्र में सेंटर प्वाइंट, मैरिस रोड व मलखान सिंह जिला अस्पताल का निरीक्षण कर फागिंग की स्थिति देखी। उन्होंने रोग नियंत्रण के लिए नियमित रूप से फागिंग एवं नाले नालियों में एंटी लार्वा दवा के छिड़काव की हिदायत दी।
विज्ञापन

डीएम सेल्वा कुमारी जे ने बृहस्पतिवार शाम को नगर क्षेत्र का दौरा किया। डीएम को सेंटर प्वाइंट, मलखान सिंह ज़िला चिकित्सालय एवं मैरिस रोड पर फागिंग होती मिली। उन्होंने जनसामान्य को संचारी रोगों से सुरक्षित रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य संबंधित विभागीय अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से सक्रिय होने के निर्देश जारी किए। उन्होंने संचारी रोग के सुरक्षात्मक प्रभावी नियंत्रण के लिए उपचारात्मक व ज्वर रोगियों का सघन सर्वेक्षण एवं अन्य संबंधित विभागों का सहयोग लेने को कहा है। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका व नगर पंचायतों को निर्देशित किया है कि यदि सर्वे में डेंगू रोगी पाए जाते हैं और उनकी पुष्टि होती है तो डेंगू से प्रभावित पूरे ग्राम, क्षेत्र एवं मोहल्ले में टीम भेजकर जल संग्रहित सभी पात्रों को खाली कराते हुए प्रजनन स्रोतों को समाप्त कराया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि घरों में कूलर, फ्रिज, गमलों इत्यादि में जमे जल को साफ करवाया जाए। क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा मरीजों के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब में भेजे जाएं। संचारी रोग से बचाव के लिए जनसामान्य को पीने का पानी उबालकर प्रयोग करने की सलाह दी जाए। डेंगू एवं मलेरिया से बचाव की जानकारी जन सामान्य को विभिन्न संचार माध्यमों से प्रदान की जाए। सरकारी कार्यालयों, महाविद्यालयों एवं विद्यालयों की छतों पर जमे जल को नियमित रूप से साफ कराया जाए। सभी लोगों विशेषकर बच्चों को पूरी बांह की कमीज एवं फुल पैंट पहनने के लिए कहा जाए। नगर स्वास्थ्य अधिकारी ओपी गौतम ने बताया कि संचारी अभियान के तहत संपूर्ण नगर क्षेत्र में फागिंग एवं एंटी लार्वा दवाओं का छिड़काव किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed