फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   ADG in Aligarh range, DIG posted in Hathras district

अलीगढ़ रेंज में एडीजी, हाथरस जिले में डीआईजी तैनात

Thu, 08 Oct 2020 12:41 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Thu, 08 Oct 2020 12:41 AM IST
विज्ञापन
ADG in Aligarh range, DIG posted in Hathras district
शलभ माथुर - फोटो : neeraj
 हाथरस के चंदपा कांड को लेकर जातीय दंगा भड़काने की साजिश उजागर होने के बाद प्रदेश सरकार बेहद गंभीर है। किसी तरह की अनहोनी न हो, इसे लेकर हर पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में अलीगढ़ रेंज में एडीजी राजीव कृष्ण व हाथरस जनपद में डीआईजी शलभ माथुर को अतिरिक्त तैनाती दी है। ये अधिकारी यहां रहकर कानून व्यवस्था, सुरक्षा, जनसंवाद आदि की समीक्षा करेंगे और अपने अनुभवों के आधार पर अधिकारियों को निर्देशित करेंगे।
विज्ञापन



शासन के निर्देश पर डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी ने चंदपा कांड के बाद उपजे जातीय टकराव, दंगा भड़काने की साजिश आदि बिंदुओं को लेकर इन अधिकारियों की तैनाती की है। दोनों अधिकारियों की तैनाती फिलहाल आगामी सात दिन तक के लिए होगी। दोनों अपने-अपने मुख्यालय पर रहेंगे। डीजीपी ने उनके तैनाती आदेश में जो निर्देश दिए हैं, वे इस प्रकार हैं कि यह अधिकारी रोजाना हर घटनाक्रम से जुड़ी जानकारी सीधे डीजीपी को अवगत कराएंगे। 
विज्ञापन



पीटीसी मुरादाबाद के एडीजी राजीव कृष्ण को जिम्मेदारी मंडल के अलीगढ़, हाथरस, कासगंज व एटा की दी गई है, जिनका मुख्यालय अलीगढ़ होगा। चारों जिलों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करेंगे और इसकी जानकारी डीजीपी मुख्यालय को देंगे। साथ ही वह आपराधिक, सांप्रदायिक, समाज विरोधी हो रही कार्रवाई का परीक्षण करेंगे। थानों में नियुक्त पुलिस कर्मियों की तैनाती की समीक्षा करेंगे। अभिसूचना तंत्र की कार्यकुशलता की समीक्षा, जनप्रतिनिधियों से संवाद, आगामी पर्व व त्योहार को लेकर पुलिस प्रबंध व जरूरी निर्देश की भी समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, हाथरस में तैनात किए गए डीआईजी शलभ माथुर को जिम्मेदारी सौंपी गई है कि वह पीड़ित परिवार की सुरक्षा प्रबंध व्यवस्था, अग्निशमन, सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था, जिले में आपराधिक समाज विरोधी, सांप्रदायिक के खिलाफ कार्रवाई, थानों में तैनात पुलिस कर्मियों, चंदपा व हाथरस थाना में पुलिस कर्मियों की कार्य क्षमता की समीक्षा करेंगे।

उन पर जनप्रतिनिधियों से संवाद, सांप्रदायिक सौहार्द, पर्व, त्योहार लेकर कार्ययोजना तैयार करने की जिम्मेदारी होगी। जिले का भ्रमण कर सारी जानकारी डीजीपी मुख्यालय को अवगत कराएंगे। दोनों अधिकारी यहां पहुंच गए हैं। एडीजी राजीव कृष्ण मंगलवार को हाथरस में ही रहे और शलभ माथुर भी वहां पहुंच गए। दोनों ने हाथरस एसपी विनीत जायसवाल, आईजी रेंज अलीगढ़ पीयूष मोर्डिया, एडीजी आगरा अजय आनंद से स्थितियों पर जानकारी ली।


चारों जिलों का करेंगे भ्रमण, समीक्षा होगी
एडीजी राजीव कृष्ण ने मोबाइल पर हुई बातचीत में बताया कि उन्होंने हाथरस में मंगलवार को रहकर जानकारी ली है। अब अलीगढ़ की बृहस्पतिवार को समीक्षा करेंगे। इसके बाद एटा व कासगंज जाएंगे। यहां जो भी हालात बन रहे हैं, उन पर पूरी नजर रखी जाएगी। साथ में किसी भी तरह से माहौल खराब न हो, इस दिशा में पूरा प्रयास किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed