फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   ADG Agra Zone examined law and order in voting with officers

Aligarh News: एडीजी आगरा जोन ने अफसरों के साथ मतदान में कानून व्यवस्था को परखा

Fri, 12 May 2023 12:58 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 12 May 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
ADG Agra Zone examined law and order in voting with officers
चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक संपन्न कराने को बृहस्पतिवार को एडीजी आगरा जोन राजीव कृष्ण ने भी अलीगढ़ पहुंच कर कानून व्यवस्था का जायजा लिया। जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी के नेतृत्व में जिले भर में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुआ। एडीजी आगरा परिक्षेत्र ने शहर के नौरंगीलाल इंटर कॉलेज में स्थापित मतदेय स्थलों पर चल रहे मतदान को देखा। नगर पंचायत मडराक के कई मतदान केंद्रों का भी उन्होंने निरीक्षण किया।
विज्ञापन




नगर निगम सहित सभी निकायों में बनाए गए पिंक बूथ
महिला सशक्तिकरण को दर्शाते हुए नगर निगम समेत सभी नगर निकायों पर एक- एक पिंक बूथ की स्थापना की गई। पिंक बूथों को अच्छे से फूल और गुब्बारों की मदद से सजावट की गई। यहां गुलाबी रंग की कार्पेट भी बिछाई गई। महिला मतदाताओं को लुभाने- रिझाने के लिए फूलों और गुब्बारों से अच्छे ढंग से सजे हुए सेल्फी प्वाइंट भी बनाए गए। सभी पिंक बूथों पर महिला मतदान कार्मिक लगाए गए थे। महिला मतदाताओं को पिंक बूथों ने खूब लुभाया। पहली बार मतदाता बनी युवतियों ने बड़े ही उल्लास के साथ मतदान कर लोकतंत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कराते हुए बनाए गए सेल्फी प्वाइंट पर सेल्फी भी खिंचवाई।
विज्ञापन




पहली बार वोट डालने का सपना संजोए युवा मतदाताओं में मतदान के प्रति काफी रुझान एवं उत्साह देखा गया। बुजुर्ग मतदाता भी वोट डालने में पीछे नहीं रहे। खुद डीएम इंद्र विक्रम सिंह एवं एसएसपी कलानिधि नैथानी ने सेंट फिदेलिस स्कूल पर बने आदर्श बूथ पर पहुंचकर मतदान का जायजा लिया और एक दिव्यांग मतदाता के साथ सेल्फी भी खिंचवाई। पिंक बूथों की सारी कमान महिला मतदान कार्मिकों के हाथ में सौंपी गई थी। पिंक बूथ पर महिलाओं को अच्छे ढंग से बैठने की भी व्यवस्था की गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed