फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   ADA demolished illegal colony built in 19 bigha area

Aligarh News: 19 बीघा क्षेत्रफल में बनी अवैध कॉलोनी को एडीए ने कराया ध्वस्त

Wed, 28 Dec 2022 09:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Dec 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
ADA demolished illegal colony built in 19 bigha area
मथुरा रोड दौलताबाद में अवैध प्लाटिंग को जेसीबी से ध्वस्त कराते एडीए के अधिकारी। विज्ञप्ति - फोटो : CITY OFFICE
मंगलवार को एडीए ने थाना सासनीगेट क्षेत्र में रावत पेट्रोल पंप के निकट मथुरा रोड पर बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 19 बीघा क्षेत्रफल में बनी अवैध कॉलोनी को ध्वस्त करा दिया। टीम ने जेसीबी की मदद से चाहरदीवारी को तोड़ने के साथ ही सड़क को भी उखाड़ दिया।
विज्ञापन

एडीए के अफसरों के अनुसार पुलिस बल एवं मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में करीब तीन घंटे तक ध्वस्तीकरण की कार्रवाई जारी रही। उन्होंने बताया कि मथुरा रोड पर दौलताबाद गांव में रावत पेट्रोल पंप के निकट संजय स्वामी एवं प्रदीप स्वामी ने बिना ले आउट पास कराए ही एक अवैध कॉलोनी विकसित कर दी थी। इसका क्षेत्रफल करीब 19 बीघा था।
विज्ञापन

इसमें काफी समय से प्लॉटिंग की जा रही थी। प्राधिकरण की ओर से पिछले दिनों कॉलोनी स्वामी को नोटिस भी जारी किया गया था, लेकिन इसके बाद भी कॉलोनी का ले आउट पास नहीं कराया गया। मंगलवार को सहायक अभियंता वेद प्रकाश, अवर अभियंता मनोज द्विवेदी, गंगेश कुमार सिंह, अशोक शर्मा समेत अन्य अफसर एवं कर्मचारियों की टीम मजिस्ट्रेट रतन कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीए उपाध्यक्ष अतुल वत्स ने बताया कि आगे भी अवैध निर्माण के खिलाफ एडीए की कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने शहरवासियों से अपील की है कि वे ले आउट पास कॉलोनियों में ही प्लॉट व मकान की खरीदारी करें। किसी भी प्रकार के निर्माण से पहले नक्शा पास कराने के साथ ही ले आउट भी जरूर पास करा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed