फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   activists sat on a protest after the SDM failed to arrive to accept their memorandum

Aligarh News: एसडीएम नहीं पहुंचे ज्ञापन लेने तो धरने पर बैठे राकिमयू कार्यकर्ता

Sun, 11 Oct 2026 02:32 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Sun, 11 Oct 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
activists sat on a protest after the SDM failed to arrive to accept their memorandum
टप्पल ब्लॉक परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय किसान मजदूर यूनियन (अ) ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। आरोप लगाया कि समाधान दिवस में अधिकारी नहीं पहुंच रहे। समस्या बताने पर एसडीएम ने फोन काट दिया। वहीं, एसडीएम शिशिर कुमार सिंह ने कहा कि सीओ टप्पल में ही मौजूद थे। हर मामले में एसडीएम की व्यक्तिगत उपस्थिति की मांग करना उचित नहीं है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय किसान मजदूर यूनियन के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि अपनी समस्याओं छह सूत्री ज्ञापन देने के लिए वह सक्षम अधिकारियों का इंतजार करते रहे लेकिन दोपहर तक कोई सक्षम अधिकारी ज्ञापन लेने नहीं आया। इसके बाद संगठन कार्यकर्ताओं ने दोपहर 12:30 बजे और 1:40 बजे वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया कि थाना दिवस में अधिकारी नहीं हैं। अधिकारियों के न होने से समस्या का निस्तारण नहीं हो पाता है।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि मोबाइल पर एसडीएम को समस्या बताई जा रही थी तो उन्होंने फोन काट दिया। इससे गुस्साए राकिमयू कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी रमेश कुमार अत्री के नेतृत्व में धरना शुरू कर दिया। चेतावनी दी कि समस्या का निराकरण न होने पर 11 अक्तूबर को टप्पल से अलीगढ़ तक पैदल मार्च निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हैं प्रमुख मांगें
राष्ट्रीय किसान मजदूर यूनियन की प्रमुख मांगों में डीएपी और यूरिया की पर्याप्त उपलब्धता, नलकूपों के लिए नियमित विद्युत आपूर्ति, छुट्टा गोवंश की समस्या से निजात की मांग शामिल है। इसके साथ ही ब्लॉक स्तर पर जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया सरल किए जाने, खतौनी और फर्द में अंश निर्धारण से संबंधित त्रुटियों को दूर करने की भी मांग है। धरना में चौधरी विजय पाल, रामचंद्र सरदार, वहीद ठेकेदार, दर्याब सिंह, रतन भगत, प्रदीप कुमार, रहीस रईस खान, इस्लाम खान, कृपाली, साबिर खान, दिलशाद अली, आजाद खान, बिट्टू ठाकुर, वीरपाल सिंह आदि बैठे हैं।


एसडीएम ने आरोपों को बताया निराधार
एसडीएम खैर शिशिर कुमार सिंह ने राष्ट्रीय किसान मजदूर यूनियन के आरोपों को निराधार बताया। कहा कि नायब तहसीलदार रविशंकर स्वास्थ्य खराब होने के कारण शनिवार को अवकाश पर थे। सीओ टप्पल में ही राम बरात में सुरक्षा-व्यवस्था में मौजूद थे। वह स्वयं खैर में समाधान दिवस में समस्याएं सुन रहे थे। हर मामले में उनकी व्यक्तिगत उपस्थिति की मांग करना अनुचित है। टप्पल थाना प्रभारी और सीओ टप्पल में ही थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed