फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Action will be taken against the owners of the buildings if the promotional material is not removed

अलीगढ़ः प्रचार सामग्री न हटाई तो भवनों स्वामियों पर होगी कार्रवाई

Mon, 10 Jan 2022 01:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken against the owners of the buildings if the promotional material is not removed
नगर निगम ने आचार संहिता का पालन कराने के लिए शहर के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों से रविवार को पोस्टर और बैनर हटवाए। नगर आयुक्त गौरांग राठी ने कहा कि आचार संहिता का अनुपालन सुनिश्चित करने का दायित्व शहर के हर नागरिक का है। निजी भवन स्वामी अपने भवनों से तत्काल चुनाव/प्रचार सामग्री स्वयं हटा दें अन्यथा का स्थिति में नगर निगम द्वारा ऐसे भवन स्वामियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

नगर निगम ने आठ सर्किल में 4 नोडल अधिकारी, 4 सह नोडल अधिकारी, राजस्व एवं स्वच्छता निरीक्षक सहित 26 सामान्य कार्मिकों, 30 सफाई कर्मचारियों की आठ त्वरित एक्शन टीमें तैयार की हैं। इन टीमों ने रविवार को रामघाट रोड, क्वार्सी, बाईपास, महेशपुर बाईपास, आगरा रोड, दीवानी कचहरी रोड, अनूपशहर बाईपास, जीटी रोड, सूतमिल, खैर बाईपास, खैर रोड, उदय सिंह जैन रोड, रघुवीर पुरी रोड, दोदपुर रोड, मेडिकल रोड, क्वार्सी कृषि फार्म हाउस, मैरिस रोड, स्टेशन रोड पर अभियान चलाकर चुनाव सामग्री को हटवाया गया। साथ ही दीवारों पर लेखन प्रचार को खत्म कराया। अपर नगर आयुक्त ने बताया कि नगरी क्षेत्र में दीवारों पर राजनीतिक वॉल पेंटिंग को हटाने के लिए सहायक अभियंता सिब्ते हैदर, अवर अभियंता संजय कुमार, योगराज सिंह यादव, आरसी मथुरिया, अमरीश वर्मा को भी लगाया गया है। चुनाव सामग्री से संबंधित सूचनाओं का संकलन एवं निर्वाचन तक चुनाव आचार संहिता का अनुपालन कराए जाने के लिए उप नगर आयुक्त राजकिशोर प्रसाद को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed