फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Action taken against three Bangladeshi students in AMU

AMU: बांग्लादेशी छात्रों पर एक्शन, दो छात्र किए डिबार, एक को दी चेतावनी, यह था मामला

Fri, 27 Dec 2024 04:03 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 27 Dec 2024 04:03 AM IST
सार

 बांग्लादेशी छात्रों ने सोशल मीडिया पर इस्कॉन को चरमपंथी संस्था बताया था। इसके अलावा भारतीय महिलाओं को लेकर भी अमर्यादित टिप्पणी की थी। इन छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की मांग हिंदू छात्रों ने की थी। ती

विज्ञापन
Action taken against three Bangladeshi students in AMU
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) में देश के खिलाफ सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट करने वाले दो बांग्लादेशी छात्र डिबार कर दिए गए। अब दोनों को यूनिवर्सिटी में कभी भी दाखिला नहीं मिलेगा। इस पर इंतजामिया ने मुहर लगा दी है। वहीं, एक बांग्लादेशी छात्र को चेतावनी पत्र जारी किया गया है। 

विज्ञापन

 

 

विवादित पोस्ट के चलते पूर्व छात्र महमूद हसन और समीउल इस्लाम को डिबार कर दिया गया है। इनमें एक छात्र ने एलएलबी में प्रवेश लिया था, लेकिन वह कभी नहीं आया, जबकि एक छात्र की पढ़ाई पूरी हो चुकी है। दोनों छात्रों को कभी भविष्य में दाखिला नहीं मिल सकेगा। इसके साथ ही बीए छात्र मोहम्मद आरिफुर रहमान रिफत को चेतावनी पत्र जारी किया गया है। अगर दोबारा इस तरह की गलती हुई तो अनुशासनहीनता के तहत कार्रवाई होगी। साथ ही भविष्य में कभी भविष्य में दाखिला नहीं मिल सकेगा। यूनिवर्सिटी के प्रॉक्टर प्रो. मोहम्मद वसीम अली ने बताया कि तीनों छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन


यह था मामला
 बांग्लादेशी छात्रों ने सोशल मीडिया पर इस्कॉन को चरमपंथी संस्था बताया था। इसके अलावा भारतीय महिलाओं को लेकर भी अमर्यादित टिप्पणी की थी। इन छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की मांग हिंदू छात्रों ने की थी। तीनों छात्रों को निलंबित कर और बाकी को बांग्लादेश भेजने की मांग भी की गई थी। एएमयू में बांग्लादेश के 36 छात्र-छात्राएं पढ़ रहे हैं। 23 दिसंबर को प्रॉक्टर कार्यालय पर छात्र नेता अखिल कौशल व हितेश मेवाड़ा ने धरना देकर बांग्लादेशी छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed