{"_id":"6a017d305f2241901f0ae767","slug":"action-taken-against-deendayal-hospital-medicine-and-sample-replacement-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deendayal Hospital: सीलन भरी दवा और नमूना बदलने पर डीएम सख्त, सीएमएस से की रिपोर्ट तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deendayal Hospital: सीलन भरी दवा और नमूना बदलने पर डीएम सख्त, सीएमएस से की रिपोर्ट तलब
Mon, 11 May 2026 12:25 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Mon, 11 May 2026 12:25 PM IST
सार
अलीगढ़ डीएम अविनाश कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एम. के. माथुर से आख्या तलब की, जिसमें सीएमएस ने तकनीकी त्रुटि स्वीकारी है।
विज्ञापन
दीनदयाल संयुक्त अस्पताल अलीगढ़
- फोटो : संवाद
विस्तार
अलीगढ़ के अमर उजाला में प्रकाशित खबर सीलन भरी दवा थमाई, जांच का नमूना भी बदला, सात दिन बाद मरीज को पता चला, का मुख्यमंत्री मीडिया सेल ने संज्ञान लिया है। इसके बाद जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एम. के. माथुर से आख्या तलब की, जिसमें सीएमएस ने तकनीकी त्रुटि स्वीकारी है।
विज्ञापन
सीएमएस द्वारा जिलाधिकारी को भेजी गई आख्या में बताया गया कि संबंधित मरीज रुचि 18 अप्रैल को अस्पताल के कमरा नंबर-115 में बलगम जांच के लिए पहुंची थीं। लैब प्रोटोकॉल के अनुसार सुबह का बलगम नमूना आवश्यक होने के कारण मरीज को अगले दिन आने के लिए कहा गया था, जिस पर मरीज ने कोई आपत्ति नहीं जताई।
विज्ञापन
आख्या के अनुसार 21 अप्रैल को मरीज द्वारा पुनः नमूना दिया गया, लेकिन ऑपरेटर स्तर पर डिब्बी पर गलत प्रिंटिंग हो जाने के कारण नमूना बदल गया और जांच प्रक्रिया प्रभावित हुई। त्रुटि सामने आने के बाद मरीज से दोबारा नमूना देने का अनुरोध किया गया और 23 अप्रैल को जांच रिपोर्ट पोर्टल पर अपलोड कर मरीज को उपलब्ध करा दी गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें... DD Hospital: मरीज को थमाई सीलन भरी दवा, जांच का नमूना भी बदला, सात दिन बाद मरीज को पता चला
दवा वितरण से संबंधित शिकायत पर सीएमएस डॉ. माथुर ने बताया कि उन्होंने स्वयं दवा वितरण केंद्र का निरीक्षण किया और संबंधित कर्मियों को निर्देश दिए कि ओपीडी में आने वाले प्रत्येक मरीज को समुचित एवं गुणवत्तापूर्ण दवा उपलब्ध कराई जाए। चिकित्सालय प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि डीडीयू संयुक्त चिकित्सालय की ओपीडी में प्रतिदिन लगभग 200 से 250 एक्स-रे किए जाते हैं। सभी मरीजों को आवश्यकतानुसार एक्स-रे सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। टीबी मरीजों को एक्स-रे फिल्म दी जाती है, जबकि अन्य मरीजों के लिए डिजिटल स्क्रीनिंग व्यवस्था लागू है।
जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने सीएमएस को निर्देशित किया है कि मरीजों की सुविधाओं से किसी प्रकार का समझौता न किया जाए। अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए नियमित निरीक्षण और निगरानी रखी जाए। कोई भी सामग्री यदि समाप्त होने वाली है तो समय से मांग करते हुए आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।