फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   drunk man attacks sister in law with acid

शराब पीकर हंगामा कर रहे युवक को रोकना पड़ा भारी, भाभी पर किया तेजाब से हमला

Sat, 14 Sep 2019 03:54 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 14 Sep 2019 03:54 AM IST
विज्ञापन
drunk man attacks sister in law with acid
तेजाब हमले की शिकार राजेश्वरी देवी। - फोटो : फाइल फोटो

जनपद के खैर थाना क्षेत्र के गांव चमन नगलिया में शराब पीकर हंगामा काट रहे एक युवक को टोकना उसकी भाभी को भारी पड़ गया। युवक ने गुस्से में भाभी पर ही तेजाब से हमला कर दिया। हमले में महिला का सिर के आगे का हिस्सा और हाथ झुलस गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, आरोपी देवर की तलाश जारी है।

विज्ञापन


वाकया गुरुवार शाम छह बजे करीब का है। राजेश्वरी देवी पत्नी मुकेश अपने घर के बाहर बेटे के साथ बैठी थी। तभी देवर राकेश शराब पीकर आया और गालीगलौज करने लगा। राजेश्वरी देवी ने देवर को वहां से फटकार लगाकर भगा दिया। इससे गुस्साया थोड़ी देर बाद एक बोतल में तेजाब भरकर लाया और राजेश्वरी पर हमला कर दिया।
विज्ञापन


इससे उसके सिर और हाथ का हिस्सा झुलस गया। चीखपुकार सुन आए गांव वालों ने पुलिस बुला ली। पुलिस ने महिला को सीएचसी भिजवाया। यहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इधर, आरोप देवर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने बताया कि उसका पति टैक्सी चालक है। घटना की जानकारी पति और मायके वालों को दे दी है। साथ ही आरोपी के खिलाफ थाना से शिकायत की है। एसएसआई यतिंद्र प्रताप सिंह के अनुसार महिला ने मौखिक तौर पर शिकायत की है। तहरीर मिलते ही मामला दर्ज किया जाएगा। फिलहाल आरोपी राकेश गांव से फरार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed