फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Achal Road Case SO Gandhipark and Achal chokipost in-charge line spot

अचल रोड प्रकरण में एसओ गांधीपार्क और अचल चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर

Fri, 24 Jun 2016 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 24 Jun 2016 02:11 AM IST
विज्ञापन
Achal Road Case SO Gandhipark and Achal chokipost in-charge line spot
दुकानों पर लगे अनिश्चितकालीन बंद के बैनर। - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
महानगर के अतिसंवेदनशील मदार गेट चौराहे से सटे अचल रोड पर रविवार देर रात बिना अनुमति देवी जागरण रोके जाने पर पैदा हुए घटनाक्रम में इलाका पुलिस की लापरवाही मानी गई है। इसके आधार पर एसएसपी लव कुमार ने सख्त रुख अपनाते हुए बृहस्पतिवार देर रात एसओ गांधीपार्क संजय पांडेय व अचलताल चौकी इंचार्ज अविनाश दुबे को लाइन हाजिर कर दिया है। हालांकि उनके स्थान पर नई तैनाती नहीं की गई है। मगर यह कार्रवाई सीओ द्वितीय सोमदत्त की जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई है।
विज्ञापन

इस प्रकरण में पहले ही दिन यह सवाल उठा था कि जब पुलिस से अनुमति संबंधी आवेदन पर आयोजन के पक्ष में आख्या देने से मना कर दिया था, तो रविवार को शाम से ही आयोजन स्थल पर मंच सजने की तैयारियां क्यों नहीं रोकी गईं। उस दिन दुपहर से ही वहां सामान आने लगा था। बिजली की झालरें आदि टांगी जाने लगी थीं और प्रचार बैनर भी लगे हुए थे। इसके बाद भी आयोजकों को रोका नहीं गया और शाम मंच सजकर तैयार हो गया। हालांकि इन सवालों पर उसी समय इलाका पुलिस ने तर्क दिया था कि चेतावनी देने के बाद चौकी इंचार्ज आर्य समाज मंदिर के कार्यक्रम में चले गए। इसी बीच मंच सजा दिया गया। मगर इन सवालों का सही जवाब जानने के लिए एसएसपी ने सीओ द्वितीय को जांच रिपोर्ट सौंपी थी। इस जांच रिपोर्ट के आने से पहले बृहस्पतिवार दुपहर को ही भाजपाइयों के प्रतिनिधि मंडल ने भी एसएसपी मुलाकात में यही बात रखी। अगर पुलिस दिन में ही सख्ती से मना कर देती तो शायद आयोजन न होता और शाम को इना विवाद खड़ा न होता। इधर, देर शाम इस संबंध में सीओ स्तर से मिली जांच रिपोर्ट के अध्ययन के आधार पर एसएसपी ने चौकी इंचार्ज और थाना प्रभारी की लापरवाही मानते हुए दोनों को लाइन हाजिर कर दिया है।
विज्ञापन


इस मामले में पहले ही दिन से यह बड़ा सवाल था कि इतनी बड़ी तैयारी हो गई और इलाका पुलिस ने रोका नहीं। इसे लेकर जांच कराई गई थी। जांच रिपोर्ट के आधार पर दोनों को लाइन हाजिर कर दिया है। अभी नई तैनाती नहीं की गई है। रहा सवाल मुकदमे का और दूसरे पक्ष के लोगों द्वारा विवाद पैदा करने का तो इसके लिए जांच जारी है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उस पर कार्रवाई होगी। चाहे वह किसी भी पक्ष का क्यों न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

- लव कुमार, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed