फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Accused of taking four thousand rupees from Ayushman card holder

अलीगढ़ः आयुष्मान कार्ड धारक से चार हजार रुपये लेने का आरोप

Sat, 27 Nov 2021 12:34 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
Accused of taking four thousand rupees from Ayushman card holder
मलखान सिंह जिला चिकित्सालय में आयुष्मान कार्ड धारक एक मरीज से ऑपरेशन के बदले चार हजार रुपये लेने का आरोप लगा है। थाना बन्नादेवी क्षेत्र के मेलरोज बाईपास निवासी सीमा देवी पत्नी दलवीर सिंह के पेट में गांठ थी, जिसे मलखान सिंह जिला अस्पताल में वार्ड नंबर तीन के बेड नंबर सात पर भर्ती किया गया। बृहस्पतिवार को सुबह महिला का ऑपरेशन किया गया।
विज्ञापन

मरीज के पति दलवीर सिंह का कहना है कि ऑपरेशन थियेटर में एक महिला ने ऑपरेशन के बदले पांच हजार रुपये की मांग की। आरोप है कि चार हजार रुपये लेने के बाद मरीज को वार्ड में भेजा गया। सफेद कागज पर मात्र 200.68 रुपये की रसीद दी गई। दलवीर सिंह ने कहा कि वह इसकी शिकायत जिलाधिकारी एवं प्रधानमंत्री से करेंगे। सीएमएस डॉ. रामकिशन ने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं है। अगर ऐसा है तो गंभीर मसला है। मरीज शिकायत करें तो जांच कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed